एक्सप्लोरर

Karnataka Election Survey: कर्नाटक में कांग्रेस का 140 सीट जीतने का दावा, जानें 2 महीने पहले हुए सर्वे में मिल रही थीं कितनी सीटें

Karnataka Election Survey: कर्नाटक में कांग्रेस ने एक चुनावी सर्वे कराया है जिसमें पार्टी को 140 सीट मिलने की बात कही गई है. ऐसा ही एक सर्वे दो महीने पहले एक स्वतंत्र एजेंसी ने कराया था.

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में बस कुछ महीनों का वक्त रह गया है. इसके पहले कांग्रेस ने एक इंटरनल सर्वे कराया है, जिसके नतीजे आ गए हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया कि सर्वे से पता चला है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 140 से अधिक सीटें मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी बीजेपी के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

कांग्रेस नेता ने बीजेपी को लेकर भी बड़ा दावा किया और कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 65 से भी कम सीटें मिलने वाली हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के इस दावे में कितना दम है, इसे समझने के लिए दो महीने पहले हुए एक सर्वे पर नजर डालते हैं और दोनों सर्वे की तुलना करते हैं.

2 महीने पहले का सर्वे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक स्वतंत्र एजेंसी ने जनवरी 2023 में सर्वे के नतीजे जारी किए थे. ये सर्वे हैदराबाद स्थित एसएएस ग्रुप और कर्नाटक की आईपीएसएस टीम ने मिलकर किया था. सर्वे के लिए 20 नवम्बर, 2022 से 15 जनवरी, 2023 के दौरान डेटा इकठ्ठा किया गया था. 

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं. इस सर्वे के अनुसार, 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 108 से 114 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का अनुमान लगाया गया था. 

दोनों सर्वे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
दो महीने पहले हुए सर्वे से तुलना करें तो कांग्रेस की सीटें बढ़ी हुई नजर आती हैं. साथ ही यह भी पता चलता है कि सिर्फ इंटरनल सर्वे ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र एजेंसी के सर्वे में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है. अगर इंटरनल सर्वे का दावा सच होता है तो कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए किसी के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बीजेपी को लेकर शिवकुमार का दावा
डीके शिवकुमार ने बीजेपी के इस बार 65 से भी कम सीटें जीतने का अनुमान लगाया है. दो महीने पहले एसएएस ग्रुप के सर्वे में भी बीजेपी को 65 से 75 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था. जनवरी में आएएसएएस के सर्वे में जनता दल सेक्युलर (JDS) को 24-34 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

यह भी पढ़ें

Congress Survey: कांग्रेस ने कर्नाटक में कराया चुनावी सर्वे, पार्टी को मिले चौंकाने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget