एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results: कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू, आया सबसे पहला रुझान, जानें कौन है सबसे आगे

Karnataka Chunav: कर्नाटक चुनाव के वोटों की गिनती शनिवार को हो रही है. सबसे पहला रुझान आ चुका है. आइए देखते हैं शुरुआती बाजी किसके हाथ आती दिख रही है.

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. इस बीच सबसे पहला रुझान आया है, जो बीजेपी के पक्ष में गया है. मतगणना के सबसे पहले रुझान में बीजेपी आगे है. कर्नाटक में 16 सीटों का रुझान आया है, जिनमें बीजेपी 6, कांग्रेस 6 और अन्य 4 सीटों पर आगे है. अभी पोस्टल वोटों की गिनती हो रही है. शुरुआती रुझान में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, जगदीश शेट्टार आगे चल रहे हैं.

कर्नाटक में 10 मई को हुए चुनाव के लिए शनिवार को वोटों की गिनती हो रही है. 36 केंद्रों पर मतगणना हो रही है. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में वोट डाले गए थे. कर्नाटक में कौन सा दल सरकार बनाएगा इसकी तस्वीर दिन तक साफ हो जाएगी. 

बीजेपी का जीत का दावा

मतगणना के नतीजे भले न आएं हों लेकिन राज्य में सरकार बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कोशिश शुरू कर दी हैं. एग्जिट पोल के नतीजों में पिछड़ने के बावजूद बीजेपी ने नतीजों में सरकार बनाने लायक सीटें मिलने का दावा किया है.

बीजेपी नेता भास्कर राव ने मतों की  गिनती से पहले उम्मीद जताई है कि बीजेपी इतनी सीटें जीत लेगी कि वह राज्य में अपनी सरकार बना सके. उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी के 30 साल के शासन में कर्नाटक के लोगों ने अपना छल देखा है.

कांग्रेस कर रही तैयारी

बीजेपी ने जहां जीत का दावा किया है, वहीं कांग्रेस अकेले दम पर सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. राज्य में कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा किया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी शुक्रवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस अकेले दम पर सरकार बनाने जा रही है और उसे किसी के साथ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जेडीएस किंगमेकर बनने की कोशिश में

राज्य में तीसरे प्रमुख राजनीतिक दल जेडीएस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. अगर त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती है तो कुमारस्वामी एक बार फिर सबसे खास हो जाएंगे. नतीजों के पहले उन्होंने कहा, अभी तक किसी ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है. एग्जिट पोल के हिसाब से मेरी कोई भूमिका नहीं होने जा रही है लेकिन अगले 2 से 3 घंटों का इंतजार करने की जरुरत है. मेरी कोई मांग नहीं हैं, मेरी पार्टी छोटी है. मैं कोई मांग कैसे कर सकता हूं.

यह भी पढ़ें

Karnataka Election Results: बोम्मई, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, कुमारस्वामी... कर्नाटक में किसके सिर सजेगा CM का ताज, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget