एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: बोम्मई, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, कुमारस्वामी... कर्नाटक में किसके सिर सजेगा CM का ताज, जानें

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला शनिवार को चुनाव मतगणना के नतीजों के साथ हो जाएगा. आइए देखते हैं राज्य में सीएम बनने की रेस में कौन-कौन हैं.

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद अब शनिवार (13 मई) को वोटों की गिनती होने जा रही है. 224 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा के लिए 10 मई को वोट डाले गए थे. कर्नाटक में कौन सा दल सरकार बनाएगा इसकी तस्वीर दिन तक साफ हो जाएगी. आइए उसके पहले हम आपको बताते हैं कि राज्य में मुख्यमंत्री बनने की किसकी संभावना ज्यादा है.

राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस व जेडीएस प्रमुख रूप से मैदान में रहे और एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रचार किया. एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनने जा रही है और सरकार बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस में नजदीकी मुकाबला रहने वाला है. 

कांग्रेस की सरकार बनी तो..

सिद्धारमैया- अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में कांग्रेस को बढ़त दिखा रहे हैं. अगर कांग्रेस की सरकार बनती है कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. वे 2013 से 2018 तक राज्य में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं. अगर पार्टी सरकार बनाने के लिए पर्याप्त नंबर पा लेती है तो एक बार फिर वे सीएम पद की पसंद हो सकते हैं. 

76 साल के सिद्धारमैया की उम्र और पिछली सरकार के लिए कुछ फैसले उनके खिलाफ भी जा सकते हैं, जिसने हिंदू और लिंगायत समुदाय के बीच उनकी लोकप्रियता घटा दी थी. इनमें टीपू सुल्तान का महिमामंडन करना और पीएफआई और एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं की रिहाई शामिल थी.

डीके शिवकुमार- कनकपुरा सीट से लगातार 8 बार के विधायक डीके शिवकुमार की दावेदारी भी काफी मजबूत है. राज्य में कांग्रेस के सबसे धनवान नेता डीके शिवकुमार को तारणहार के रूप में देखा जाता है. वे लंबे समय से सीएम बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन हर बार हाथ से मौका निकल जाता है. 

शिवकुमार को लेकर सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जांच कर रहे हैं. उन्हें 104 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे. उनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं. संभावना है कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ मामलों की जांच और कार्रवाई में तेजी ला सकती है.

अगर बीजेपी की सरकार बनी तो..

राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर वर्तमान सीएम बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं. लिंगायत समुदाय से आने वाले बोम्मई को इसी समुदाय के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा की जगह पद सौंपा गया था. कहा जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही उन्हें येदियुरप्पा का भी समर्थन हासिल है. 

चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला था और उनकी सरकार को 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार कहा था. 

कुमारस्वामी भी रेस में..

हालांकि, किसी भी एग्जिट पोल में जेडीएस को बहुत सीटें मिलती नहीं दिखाई गई हैं, लेकिन कम सीटों के साथ ही जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को सीएम बनने का हुनर बखूबी आता है. अगर त्रिशंकु विधानसभा बनती है तो एक बार फिर वह सीएम बनने के सबसे बड़े दावेदार होंगे.

मतगणना के एक दिन पहले ही उन्होंने इसके लिए दांव भी चल दिया है. उन्होंने कहा है कि जेडीएस सरकार बनाने के लिए कांग्रेस या बीजेपी के साथ जा सकती है, बशर्ते वह पार्टी उनकी शर्त मानें. यह शर्त है सीएम पद पर उनकी ताजपोशी. इसके पहले 2018 के चुनाव में कम सीटों आने के बावजूद वह कांग्रेस के साथ सरकार में मुख्यमंत्री का पद ले गए थे.

यह भी पढ़ें

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी-कांग्रेस से गठबंधन को तैयार JDS, एचडी कुमारस्वामी ने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget