एक्सप्लोरर

Exclusive: कांग्रेस के घोषणापत्र पर अमित शाह का वार, abp न्यूज़ से बोले- 'अब इनको बजरंगबली...'

Karnataka Assembly Elections 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि हम कर्नाटक में अनुमान से 15 सीटें ज्यादा पाने वाले हैं.

Amit Shah Exclusive: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (2 मई) को कांग्रेस (Congress) पर उनके घोषणापत्र को लेकर तीखा हमला किया है. अमित शाह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा, "इनकी सरकार आने का सवाल ही नहीं है. कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती है. इन लोगों ने सालों तक श्रीराम को ताले में बंद रखा, अब ये बजरंगबली (Bajrangbali) को भी बंद रखना चाहते हैं. इनको कर्नाटक की जनता जवाब देगी."

अमित शाह ने कहा कि पीएफआई की तुलना बजरंग दल से हो ही नहीं सकती है. अब इनको बजरंग बली के नाम से भी नफरत है. मुसलमानों को 4 फीसदी आरक्षण बहाल करने के कांग्रेस के वादे पर अमित शाह ने कहा कि ये संभव ही नहीं है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को घोषणापत्र जारी किया जिसमें उसने वादा किया है कि प्रदेश में जाति एवं धर्म के आधार पर नफरत फैलाने के लिए बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस ने घोषणापत्र में क्या कहा?

कांग्रेस का कहना है कि ऐसे संगठनों को प्रतिबंधित करने की कार्रवाई भी हो सकती है. कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है. कांग्रेस ने कहा कि हम ऐसे संगठनों पर कानून के तहत प्रतिबंध लगाने समेत निर्णायक कार्रवाई करेंगे. 

"बीजेपी वापसी करने जा रही है"

कर्नाटक चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में अनुमान से 15 सीटें ज्यादा पाने वाले हैं. मैं जहां-जहां जा रहा हूं बीजेपी के लिए लोगों में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है. कर्नाटक में बीजेपी को काफी समर्थन मिल रहा है और एक बार फिर बीजेपी वापसी करने जा रही है. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है और 13 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Election: 'जय बजरंगबली बोलने वालों को...', कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget