एक्सप्लोरर

Bengaluru Blast: ‘पहले दिया इडली का ऑर्डर, फिर किया टाइमर ऑन’, रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले पर बोले सीएम सिद्धारमैया

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि अपराधी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुका है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

Rameshwaram Cafe Blast: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके को लेकर जांच तेज कर दी गई है. इस घटना में 10 लोग घायल हो गए थे. कर्नाटक सरकार ने शनिवार (02 मार्च) को विश्वास जताया कि साजिश रचने वाले लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा. हालांकि सरकार ने ये भी कहा कि अभी ये बताना संभव नहीं है कि इस घटना के पीछे किसी संगठन का हाथ या नहीं.

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि पूर्वी बेंगलुरु के सूचना प्रौद्योगिकी कॉरिडोर में ब्रुकफील्ड क्षेत्र में क्विक सर्विस कैफे में शुक्रवार दोपहर हुए विस्फोट की जांच केंद्रीय अपराध शाखा को सौंप दी गई है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के कारण हुई इस घटना की जांच जोरों पर है और कई टीमें अब तक मिले अलग-अलग सबूतों पर काम कर रही हैं.

सीएम सिद्धारमैया ने की बैठक

इससे पहले शनिवार को पुलिस सूत्रों ने कहा था कि रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए कम तीव्रता के बम विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन लोगों को धारवाड़, हुबली और बेंगलुरु से उठाया गया था.

वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्थिति का जायजा लेने के लिए गृह विभाग की एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए. साथ ही उन्होंने ये भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं हों.

सीसीटी फुटेज में कैद हुआ अपराधी

इससे पहले, सिद्धारमैया ने कैफे के विस्फोट में शामिल अपराधी को पकड़ने का भरोसा जताया था, क्योंकि उसकी हरकत कैमरे में कैद हो गई थी. मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “मास्क और टोपी पहने एक शख्स बस से आया था, उसने कैफे के काउंटर से रवा इडली खरीदी और एक जगह पर बैठ गया. इसके बाद उसने टाइमर सेट किया और चला गया.”

उन्होंने आगे कहा, "हम अपराधी को ढूंढ लेंगे, यह आसान होगा क्योंकि उसका बस से उतरना, भोजनालय से टिफिन खरीदना, एक जगह बैठना और बैग रखना सभी फुटेज मिल गए हैं. हम उसे जल्द से जल्द ढूंढ लेंगे."

ये भी पढ़ें: Bengaluru Blast: 'टोपी, मास्क और हाथ में IED भरा बैग', बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपी की पहली फोटो आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget