एक्सप्लोरर

Tipu Sultan Row: 'टीपू सुल्तान के अनुयायियों को जिंदा नहीं रहना चाहिए', कर्नाटक बीजेपी प्रमुख का विवादित बयान

Karnataka BJP Chief on Tipu Sultan: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक बार फिर टीपू सुल्तान को लेकर बहस गरमाने लगी है. इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने विवादित बयान दिया है.

Karnataka BJP Chief Remark: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील (Nalin Kumar Kateel) ने 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान के कट्टर अनुयायियों (Ardent Followers) को जिंदा नहीं रहना चाहिए. यही नहीं उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान के वंशजों को जंगलों में भेज देना चाहिए.

बीजेपी टीपू सुल्तान पर जबरन हजारों लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाती रही है. पूर्ववर्ती सिद्धारमैया सरकार ने लगातार दो बार टीपू सुल्तान की जयंती मनाई थी. इसको लेकर बीजेपी लगातार सवाल उठाती रही है.

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने टीपू सुल्तान को लेकर क्या कहा?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कटील ने कोप्पल जिले के येलाबुर्गा में बुधवार (15 फरवरी) को बीजेपी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ''हम भगवान राम और भगवान हनुमान के भक्त हैं. हम भगवान हनुमान की प्रार्थना करते हैं और नमन करते हैं और हम टीपू के वंशज नहीं है. आओ टीपू के वंशजों को वापस घर भेज दें''

उन्होंने कहा, ''मैं यहां लोगों से पूछता हूं कि आप भगवान हनुमान की पूजा करते हैं या टीपू की? तो फिर जो टीपू के कट्टर अनुयायी है, क्या आप उन्हें जंगल में भेज देंगे? मैं एक चुनौती जारी कर रहा हूं- जो टीपू के कट्टर अनुयायी हैं, उन्हें इस उपजाऊ जमीन पर जिंदा नहीं रहना चाहिए.''

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से शुरू हुई थी बहस?

बता दें कि टीपू सुल्तान बनाम हनुमान बहस तब जोर पकड़ गई थी जब राज्य में 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर बयान दिया था. योगी ने कहा था कि कर्नाटक हनुमान की भूमि हैं जिस पर कभी विजयनगर साम्राज्य का शासन था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हनुमान और विजयनगर की पूजा करने के बजाय टीपू सुल्तान की पूजा कर रही है, अगर कांग्रेस हार गई तो कोई टीपू की पूजा करने नहीं आएगा.

बता दें इससे पहले कटील ने एक बयान में कहा था कि इस बार का विधानसभा चुनाव टीपू बनाम सावरकर के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने टीपू की जंयती मनवाई, जिसकी जरूरत नहीं थी और सावरकर का अपमान किया. कर्नाटक विधानसभा चुनान इस साल अप्रैल-मई में हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Pragya Singh Thakur: 'माफिया पनप रहे हैं', वक्फ बोर्ड पर साध्वी प्रज्ञा का वार, जानिए सनातन बोर्ड बनाने को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
CJP Protest In Delhi LIVE: सरकार से बातचीत के बीच संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला
LIVE: सरकार से बातचीत के बीच संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget