एक्सप्लोरर

Karnataka: दुल्‍हन की तलाश में कर्नाटक के किसानों ने प्‍लान किया मंदिर मार्च

कर्नाटक के किसानों दुल्हन नहीं मिल रही है इस समस्या के समाधान के लिए सैकड़ों किसानों ने मांड्या के मंदिर तक मार्च निकाला है.

Karnataka: कर्नाटक के किसानों को शादी के लिए दुल्हन नहीं मिल रही है, इससे तंग आकर सैकड़ों किसान मांड्या के मंदिर तक एक मार्च निकालने वाले हैं. इस मार्च में वह मंदिर जाएंगे और देवी मां से उनकी शादी कराने की प्रार्थना करेंगे. इसी साल फरवरी महीने में सैकड़ों अविवाहित किसानों ने ऐसा मार्च निकाला था. 

संतोष नाम के किसान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी उम्र 30 साल से अधिक हो चुकी है. फरवरी में उनके जैसे सैकड़ों किसानों ने चामराजनगर जिले के एमएम हिल्स मंदिर तक ट्रैकिंग की थी. उन्होंने कहा, हम शादी करने के लिए दहेज की मांग नहीं कर रहे हैं. हम अपनी पत्नियों की रानियों की तरह देखभाल करते हैं लेकिन फिर भी कोई परिवार हमें अपनी बेटियां देने को तैयार नहीं है.

किसान होने की वजह से नहीं हो रही शादी
संतोष ने कहा, हमने लोगों को इस समस्या के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए यह पदयात्रा निकाली है. कई किसानों का कहना है कि वह खेती से नौकरीपेशा लोगों के मुकाबले ज्यादा पैसा कमाते हैं लेकिन बावजूद इसके कोई भी परिवार सिर्फ उनके किसान होने की वजह से अपनी बेटी उनको नहीं देना चाहता है. ऐसी समस्या सिर्फ कर्नाटक में नहीं है.

कई राज्यों के किसान कर रहे हैं ऐसी समस्या का सामना
इस समस्या का सामना महाराष्ट्र, तमिलनाडु, और आंध्र प्रदेश के किसान भी कर रहे हैं. उनकी भी शादी सिर्फ किसान होने की वजह से नहीं हो पा रही है. जिस वजह से वह चिंता में हैं. इस मार्च का नेतृत्व कर रही संस्था के संस्थापक केएम शिवप्रसाद ने कहा, हम आदिचुंचनगिरी के संत निर्मलानंदनाथ स्वामी से मिले और संत ने यात्रा के लिए अपनी सहमति दे दी. शिवप्रसाद का कहना है कि यह सामाजिक समस्या है. हम राज्य के लोगों में जागरुकता पैदा करना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: UN में भारत-बांग्लादेश ने कनाडा को 'धार्मिक अल्पसंख्यकों' पर पढ़ाया ऐसा पाठ, ट्रूडो हमेशा रखेंगे याद, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget