एक्सप्लोरर

केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ रुपये से ज्यादा और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • इन परियोजनाओं से पेट्रोलियम, सड़क, रेलवे और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में सुधार होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार (11 मार्च, 2026) को केरलम और तमिलनाडु राज्य के दौरे पर जाने वाले हैं. दो राज्यों की यात्रा के दौरान पीएम मोदी 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस अवसंरचना, सड़क और रेलवे विकास, ग्रामीण कनेक्टिविटी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में कार्यक्रमों के दौरान लोगों को संबोधित भी करेंगे.

केरलम के एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे केरलम के एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वे भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL की कोच्ची रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे. इस परियोजना में 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया जाएगा और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 400 किलो टन होगी.

पॉलीप्रोपाइलीन का उपयोग पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, मेडिकल उपकरण, टेक्टाइल और घरेलू सामानों के निर्माण में होता है. इससे भारत में पॉलिमर निर्माण क्षमता बढ़ेगी, आयात पर निर्भरता कम होगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

  • सड़क अवसंरचना परियोजनाएं-

सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. इनमें से एक नेशनल हाईवे-66 के थलपडी-चेंगला सेक्शन का सिक्स लेन में विस्तार शामिल है, जिसकी लागत करीब 2,650 करोड़ रुपये है. यह प्रोजेक्ट मुंबई-कन्याकुमारी इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है और इससे कसारागोड और कन्नूर सहित कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

दूसरी बड़ी सड़क परियोजना वेंगलम से रामनट्टुकारा के बीच कोझिकोड बाइपास का सिक्स लेन विस्तार है, जिसकी लागत करीब 2,140 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट ट्रैफिक जाम की दिक्कत में कमी आएगी और यात्रा का समय एक घंटे से घटकर करीब 15 से 20 मिनट रह जाएगा. इससे कोझिकोड बीच, बेपोर पोर्ट और कप्पड बीच जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी.

अन्य परियोजनाएं-

  • इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 23 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे. इससे दूर-दराज के इलाकों की बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी.
  • अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत पुनर्विकसित किए गए तीन रेलवे स्टेशन- शोरनूर जंक्शन, कुट्टीपपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनसेरी रेलवे स्टेशन को देश के सौपेंगे.
  • प्रधानमंत्री शोरनूर-निलंबूर रोड रेलवे लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे और पल्लकड से पोल्लाची के बीच नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे.
  • साथ ही, पीएम मोदी केरल के कोल्लम जिले के पश्चिम कल्लड़ में 50 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे.

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के एर्नाकुलम में कार्यक्रम के समापन के बाद तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना होंगे. जहां वे शाम करीब 5:45 बजे 5,650 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पेट्रोलियम और गैस के क्षेत्र में परियोजनाएं-

  • पेट्रोलियम और गैस के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे, जो नीलगिरि और इरोड जिलों में स्थापित की जाएगी. इस प्रोजेक्ट में करीब 3,680 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा, जिससे 8.8 लाख से अधिक घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) मिलेगी और 201 से ज्यादा CNG स्टेशन बनाए जाएंगे.
  • पीएम मोदी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मनाली, चेन्नई स्थित ल्यूब ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को भी देश को सौपेंगे. यह प्लांट 672 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता का है. जिसके निर्माण में करीब 1,490 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

अन्य परियोजनाएं-

  • इसके अलावा, पीएम मोदी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन 370 किमी लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री गंगाईकोंडा चोलापुरम के पास नेशनल हाईवे-81 पर एक ग्रीनफील्ड बाइपास की आधारशिला भी रखेंगे.
  • रेलवे के क्षेत्र में प्रधानमंत्री तमिलनाडु में दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दो एक्सप्रेस ट्रेन और एक यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. इससे तेलंगाना, कर्नाटक और केरलम सहित कई राज्यों के बीच रेल नेटवर्क और मजबूत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget