एक्सप्लोरर

'आपसे ये उम्मीद नहीं थी', सोनिया गांधी ने RSS कार्यकर्ता का प्रचार किया तो फूटा ओवैसी का गुस्सा, बोले- क्या इस तरह आप मोदी...

Karnataka Elections 2023: जगदीश शेट्टार के लिए प्रचार करने पर असदुद्दीन ओवैसी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है. उनका कहना कि कांग्रेस का आरएसएस के कार्यकर्ता के लिए प्रचार करना गलत है.

Asaduddin Owaisi On Sonia Gandhi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है. उनका बयान कर्नाटक में बीजेपी से पाला बदलकर आए जगदीश शेट्टार के लिए प्रचार करने पर था. ओवैसी ने कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सोनिया गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबंधित उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगी. 

ओवैसी ने पूछा क्या यह आपकी धर्मनिरपेक्षता है? क्या इस तरह आप मोदी से लड़ेंगे? AIMIM सांसद ने कहा 'मैडम सोनिया गांधी जी, मुझसे आपसे उम्मीद नहीं थी कि आप आरएसएस के लोगों के लिए कैंपेन करने आएंगी, जगदीश शेट्टार तो आरएसएस से हैं. यह शर्म की बात है कि कांग्रेस वैचारिक लड़ाई में विफल रही है और उनके जोकर, नौकर, गुलाम मुझ पर आरोप लगाते हैं.

जगदीश शेट्टार पर कांग्रेस की राय

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से जगदीश शेट्टार को मैदान में उतारा है, जहां से उन्होंने पिछली विधानसभा में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस ने शेट्टार के पार्टी में शामिल होने का बचाव करते हुए दावा किया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री आरएसएस से जुड़े होने के बावजूद एक "धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति" हैं. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शनिवार (6 मई) को सोनिया गांधी ने तीन साल में अपनी पहली रैली की थी. वह राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जगदीश शेट्टार के साथ एक ही मंच पर नजर आईं. उन्होंने 'घृणा' फैलाने के लिए बीजेपी पर हमला भी बोला था. अब एआईएमआईएम (AIMIM) ने इस बात से आपत्ति जताई है कि कांग्रेस आरएसएस से जुड़े उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही है. 

ये भी पढ़ें: 

'गुनाह साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा', WFI चीफ बोले- क्या मैं रावण हूं, सबूत दिखाएं पहलवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget