एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव से पहले पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा ने राहुल गांधी की जमकर की तारीफ, क्या कुछ बोले?

Janata Dal Secular: कर्नाटक में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस और जेडीएस चुनाव में साथ आ सकते हैं.

Karnataka Assembly Election 2023: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर के अध्यक्ष एच. डी. देवेगौड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए मंगलवार को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लोगों के बीच सद्भाव का संदेश फैलाकर नफरत और हिंसा से लड़ने के लिए राहुल गांधी की तारीफ भी की. जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख ने 30 जनवरी को श्रीनगर में यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने में असमर्थता भी जताई.

दरअसल, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को न्यौता भेजा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्रीनगर में समापन समारोह में शामिल होने के लिए कई समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है.

निमंत्रण के लिए शुक्रिया- देवेगौड़ा 

देश के पूर्व पीएम 89 वर्षीय देवेगौड़ा ने खरगे को लिखे पत्र में निमंत्रण के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और कहा, "राष्ट्रपिता (महात्मा गांधी) की पुण्यतिथि के दिन इस समारोह को आयोजित किया जाना एकदम उचित है." उन्होंने कहा, "मैं निजी तौर पर समारोह में शिरकत नहीं कर पाऊंगा, लेकिन मेरी शुभकामनाएं राहुल गांधी के साथ हैं. वह नफरत और हिंसा के खिलाफ लड़ रहे हैं और लोगों के बीच सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर की यात्रा की है."

'राहुल गांधी की सराहना करता हूं'

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "कृपया उन्हें (राहुल गांधी को) यह बताएं कि मैं उनकी बहुत सराहना करता हूं." बता दें कि कर्नाटक में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस और जेडीएस चुनाव में साथ आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है कि यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर गठबंधन की एसडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में सरकार चलाई थी.

हालांकि कांग्रेस-जेडीएस की सरकार महज 1 साल 92 दिन ही चल पाई. इसके साथ ही जनता दल सेक्युलर का कर्नाटक में खासा प्रभाव है. पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को 224 विधानसभा सीटों में से 37 सीट मिली था, जबकि 18.3 फीसदी वोट मिले थे. राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में काफी समय दिया और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रभावशाली नेता डीके शिवकुमार के बीच चल रहे विवाद को शांत करवाते हुए दोनों को एक साथ ला दिया.    

हालांकि अब तक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: 'जल्द हो चुनाव', टला मेयर चुनाव तो भड़की AAP ने बताया जीत के लिए क्या हैं उसके समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget