एक्सप्लोरर

'जल्द हो चुनाव', टला मेयर चुनाव तो भड़की AAP ने बताया जीत के लिए क्या हैं उसके समीकरण

MCD Mayor Election 2023: सांसद संजय सिंह ने कहा, बीजेपी ने अजीब गुंडागर्दी शुरू कर दी है. आपके पास सारे विजुअल हैं आप दिखाइए, वो लोग गालियां दे रहे थे...

MCD Mayor Election 2023: दिल्ली में एमसीडी के चुनाव हो चुके हैं. नतीजों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल चुका है. बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही. लेकिन 7 दिसंबर 2022 को रिजल्ट आने के बाद भी अब तक दिल्ली को मेयर नहीं मिला है. हालांकि मंगलवार (24 जनवरी) को मेयर चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई मगर पूरी नहीं हो पाई.  

मंगलवार को दिल्ली के एलजी की ओर से मनोनीत सदस्यों ने शपथ ली, शपथ ग्रहण के बाद मेयर के लिए मतदान शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और मेयर चुनाव एक बार फिर स्थगित कर दिया गया.

जमकर हुई धक्का-मुक्की

सदन के बाहर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने आपस में जमकर धक्का-मुक्की की, विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव करवाना पड़ा. इसके बाद आप पार्षद मेयर का चुनाव कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. आप आरोप लगा रही है कि बीजेपी जानबूझकर चुनाव नहीं होने दे रही.

महिला पार्षदों से बदतमीजी- संजय सिंह

मेयर चुनाव में हुए हंगामे को लेकर आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला किया है. सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने अजीब गुंडागर्दी शुरू कर दी है. आपके (मीडिया) पास सारे विजुअल हैं आप दिखाइए, वो लोग गालियां दे रहे थे, लेकिन हम अपने लोगों को बैठा रहे थे कि मत दीजिये जवाब... वो गुंडा गर्दी कर रहे हैं, महिला पार्षदों से बदतमीजी कर रहे हैं."

हमारे मेयर के पक्ष में 151 वोट

उन्होंने आगे कहा, "हमारे मेयर के पक्ष में 151 वोट था. यहां चाहे कोई आ जाए, एलजी, अमित शाह या मोदी जी आजाएं... ये 151 वोट यही खड़े रहेंगे.  दिल्ली की जनता ने आपको (बीजेपी) हरा दिया तो आप मेयर चुनाव में हंगामा करेंगे? मैं आज मीडिया से अनुरोध करूंगा कि आप दिखाए किसने हंगामा किया."  

बीजेपी के पास 111 की संख्या है

सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि बीजेपी ने बहुत ही खतरनाक काम किया है, जहां ये हारेंगे ये चुनाव नहीं होने देंगे... संसद में हार जाएंगे तो कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे? जवाब मत दीजिए. एलजी साहब यहां आएं हम सब यहां मौजूद हैं. 151 की संख्या है और बीजेपी के पास 111 की संख्या है. हम 40 की संख्या से बीजेपी से आगे हैं.

वहीं आप विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता को मेयर चाहिए, हम एलजी साहब से अनुरोध करते हैं किसी भी समय पर आज मेयर चुनाव करवाएं. पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी वाले बाहर मीडिया से कह रहे हैं कि आम आदमी के पास नंबर नहीं है, हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि आप कैमरा लगाइए जो हमारे साथ हैं. हम आपको एक-एक आदमी के नाम दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला के खिलाफ कोर्ट में 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, अब आरोपी ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget