एक्सप्लोरर

कारगिल विजय दिवस: अमित शाह, गडकरी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत राजनेताओं का शहीदों को नमन, पढ़ें किसने क्या लिखा

Kargil Vijay Diwas 2024:साल 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत ने विजय हासिल की थी. इस जीत की रजत जयंती के अवसर पर PM मोदी, राहुल गांधी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शहीदों को नमन किया है.

Kargil Vijay Diwas 2024: आज से 25 साल पहले भारत ने कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई थी. देश में आज कारगिल युद्ध का 25वां विजय दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहीदों को नमन किया. 

उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गजों ने शहीदों का नमन किया. 

PM मोदी और राहुल गांधी ने कही ये बात 

PM मोदी ने कहा, '25वें कारगिल विजय दिवस पर, राष्ट्र हमारे सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों और बलिदानों का सम्मान करता है. हम उनकी अटूट सेवा के लिए सदैव आभारी हैं'. 

राहुल गांधी ने शहीदों का नमन करते हुए लिखा, 'भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर मेरा शत्-शत् नमन. उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा.

अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी ने किया शहीदों को नमन

कारगिल योद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा , 'कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है. कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया'.

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करने वाला बलिदान बताते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा, 'आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर हम उन बहादुर सैनिकों की अदम्य भावना और साहस को याद करते हैं जो 1999 के युद्ध में बहादुरी से लड़े थे. उनकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता और देशभक्ति ने सुनिश्चित किया कि हमारा देश सुरक्षित रहे. उनकी सेवा और बलिदान हर भारतीय और हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा'.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अतुलनीय शौर्य एवं साहसपूर्ण प्रदर्शन से भारत के स्वाभिमान की विजय पताका फहराने वाले वीर जवानों की गौरवगाथा के स्वर्णिम पृष्ठ का हमेशा स्मरण रहेगा. 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समस्त वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन.'

वहीं,कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, '25वें ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर हमारे वीर सैनिकों, उनके परिवारों और सभी भारतीयों को बधाई. कारगिल युद्ध में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीरों की शहादत को हम सिर झुकाकर नमन करते हैं. हमें उनके अदम्य साहस व पराक्रम पर गर्व है. जय हिंद.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
होली पर टिकट नहीं मिल रही तो न लें टेंशन, इन रूट पर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें
होली पर टिकट नहीं मिल रही तो न लें टेंशन, इन रूट पर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें
इस देश में रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, जानें यहां कितनी है पुरुषों और महिलाओं की औसत लंबाई?
इस देश में रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, जानें यहां कितनी है पुरुषों और महिलाओं की औसत लंबाई?
Embed widget