एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर एक्शन के लिए कबिल सिब्बल ने पीएम मोदी को दी सलाह, बोले- 'हम साथ आप...'

Kapil Sibal on Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार को कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं.

Kapil Sibal on Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार को कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं. यह हमला 22 अप्रैल को बाइसरण घाटी में हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

इस हमले को 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में सबसे खतरनाक आतंकी हमला माना जा रहा है. कपिल सिब्बल ने कहा कि इस गंभीर घटना पर चर्चा के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए. 

कपिल सिब्बल ने कही ये बात

पहलगाम आतंकी हमले पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, "मेरे पास प्रधानमंत्री के लिए कुछ सुझाव हैं. इस मुद्दे पर चर्चा करने और सभी से सुझाव लेने के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए. देश इस समय उनके साथ खड़ा है."

कपिल सिब्बल ने पाकिस्तान को 'आतंकी देश' घोषित करने की मांग की 

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इससे पहले कहा था कि अब पाकिस्तान को सिर्फ एक पड़ोसी देश नहीं बल्कि एक ऐसा संगठन मानना चाहिए जो आतंकवाद फैला रहा है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत में केस दर्ज करे ताकि दुनिया को यह साफ संदेश जाए कि भारत अब ऐसे आतंकी हमलों को नजरअंदाज नहीं करेगा.

सिब्बल ने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने वाला देश घोषित किया जाए. उन्होंने कहा कि जैसे युद्ध अपराध करने वालों पर अंतरराष्ट्रीय अदालत में केस चलता है, वैसे ही पाकिस्तान पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

कपिल सिब्बल ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के उस बयान का भी ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने कश्मीर को 'गले की नस' बताया था. सिब्बल ने कहा कि पहलगाम के बैसरन घाटी में हुआ हमला कोई आम आतंकी घटना नहीं थी, बल्कि एक पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget