एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा बोले- नागरिकता संशोधन कानून भी लागू होगा और जल्दी एनआरसी भी लाएंगे

जेपी नड्डा ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के इशारों पर देश में प्रदर्शन हो रहै हैं. उन्होंने कहा कि ये दल जानबूझकर मुसलमानों को भ्रमित कर रहे हैं. अफगानिस्तान से शरणार्थी बनकर आए हिंदू और सिखों ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून पर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अफगानिस्तान से शरणार्थी बनकर आए हिंदू और सिखों ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया. ये वे लोग हैं जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून के तहत अब भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो चुका है या फिर जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून 2004 के तहत भारत की नागरिकता दी गई है. इन लोगों ने कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें नए कानून नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए बधाई दी और धन्यवाद दिया.

इस मौके पर कर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में विरोध प्रदर्शन कुछ राजनीतिक दलों के इशारे पर हो रहे हैं वह जानबूझकर मुसलमानों को भ्रमित कर रहे है. जबकि नागरिकता संशोधन कानून के तहत किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं ली जा रही है. बल्कि इस कानून के तहत भारत में हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी, इसाई और जैन लोगों को नागरिकता दी जाएगी, जिन्हें धर्म के आधार पर अफगानिस्तान पाकिस्तान या बांग्लादेश में प्रताड़ित किया गया है.

CAA Protest: यूपी के संभल में प्रदर्शन के दौरान सरकारी बस में आग लगाई, इंटरनेट सर्विस बंद की गईं

जेपी नड्डा ने विरोध प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह संसद में भी कह चुके हैं सरकार जल्द ही नागरिकता संशोधन कानून को लागू करेगी और एनआरसी को भी जल्द ही लाया जाएगा. देशभर में एक तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं वे लोग जो सालों से टेंटों में जिंदगी गुजार रहे थे क्योंकि उनके साथ अफगानिस्तान, पाकिस्तान या बांग्लादेश में रहते हुए धार्मिक आधार पर न केवल भेदभाव हुआ बल्कि उनका उत्पीड़न किया गया वह नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे ही सिख, हिंदू, पारसी, जैन और ईसाई समुदाय के लोग जो अफगानिस्तान से भारत आकर बस गए हैं उन्होंने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget