एक्सप्लोरर

CAA Protest: यूपी के संभल में प्रदर्शन के दौरान सरकारी बस में आग लगाई, इंटरनेट सर्विस बंद की गईं

संभल के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि संभल में अगले आदेश तक के लिए इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है. यहां प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस में आग लगाई.

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं और कई इलाकों में ये हिंसक रूप ले चुका है. यूपी के लखनऊ के साथ-साथ संभल में भी प्रदर्शन हिंसक हो गया और यहां प्रदर्शन के दौरान सरकारी बस में आग लगा दी गई. इसके बाद संभल के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि इलाके में अगले आदेश तक के लिए इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है. संभल में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बसों में तोड़फोड़ और आगज़नी की. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

इसके पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा हुई. लखनऊ के हसनगंज इलाके में उप्रदवियों ने पुलिस चौकी में आग दी और कई गाड़ियों को भी जला दिया. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज की. इसके अलावा लखनऊ के परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन हुआ. बताया जा रहा है कि इनमें जामिया और एएमयू के छात्र भी हैं. पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है.

लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, हसनगंज में थाने में लगाई आग, गाड़ियों को भी फूंका

वहीं लखनऊ के डालीगंज में लोगों ने घरों के भीतर से पत्थरबाजी की और पुलिस पर कांच की बोतलें भी फेंकीं. पुलिस का कहना है कि वह हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है. यहां बच्चे भी पुलिस पर पत्थर बरसा रहे हैं. आसपास के इलाकों से छतों से पुलिस के ऊपर पत्थर फेंके जा रहे हैं.

दिल्ली में क्या हैं हालात दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन आज भी हो रहे हैं. दिल्ली के राजघाट पर पाकिस्तान से आए वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कानून के समर्थन में प्रदर्शन किया. दिल्ली हाईकोर्ट ने 15 दिसंबर को जामिया में हुई हिंसा के खिलाफ केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है. इसके अलावा दिल्ली में इंडिगो की 19 फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं और ऐसा क्रू के न पहुंचने के कारण हुआ है. वहीं जामिया-मंडी हाउस समेत दिल्ली के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है और यहां विरोध-प्रदर्शन तेज हो रहे हैं. वहीं दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget