एक्सप्लोरर

Shehla Rashid Praised Pm Modi: प्रधानमंत्री को शेहला राशिद का 'सलाम मोदी', कश्मीर दौरे से पहले तारीफ में क्या बोलीं?

शेहला राशिद ने कहा कि PM मोदी प्रतिष्ठित मुस्लिम तीर्थस्थलों में से एक हजरतबल दरगाह की एकीकृत विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे. जिन लोगों को कश्मीर का इतिहास पता है, उन्हें इसका महत्व पता होगा.

Shehla Rashid Praised Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 मार्च 2024 को श्रीनगर का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम लगभग 5000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसमें 'हजरतबल तीर्थ एकीकृत विकास' परियोजना भी शामिल हैं. पीएम मोदी के इस कदम की JNU की पूर्व छात्र नेता और बीजेपी आलोचक रहीं शेहला राशिद ने तारीफ की है. शेहला ने हजरतबल दरगाह का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग कश्मीर के इतिहास से वाकिफ हैं, उन्हें इस घटना का महत्व पता होगा. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सलाम मोदी जी भी लिखा.

शेहला राशिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, कल इंशा अल्लाह पीएम मोदी श्रीनगर का दौरा करेंगे और श्रीनगर में सबसे प्रतिष्ठित मुस्लिम तीर्थस्थलों में से एक हजरतबल दरगाह की एकीकृत विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे. जो लोग कश्मीर के इतिहास से वाकिफ हैं उन्हें इस घटना का महत्व पता होगा कि हम कहां तक ​​पहुंचे हैं. #SalaamModiJi
 
पीएम मोदी 5000 करोड़ की इन योजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी श्रीनगर दौरे पर जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5000 करोड़ की 'समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' की शुरुआत करेंगे. इतना ही नहीं वे स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के तहत 1400 करोड़ की  पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे. इसमें 'हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास' परियोजना भी शामिल है. 

हजरतबल तीर्थ पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए 'हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास' परियोजना शुरू की गई है. इसके तहत तीर्थस्थल की चारदीवारी के निर्माण समेत पूरे क्षेत्र  का विकास शामिल है. इसके तहत हजरतबल तीर्थ परिसर की रोशनी, तीर्थस्थल के चारों ओर के घाटों और रास्तों में सुधार, सूफी व्याख्या केंद्र का निर्माण, पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण, बहुमंजिला पार्किंग और तीर्थस्थल के प्रवेश द्वार का निर्माण समेत अन्य शामिल हैं. पीएम मोदी अपने दौरे पर 43 ऐसी परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे जो देश में तीर्थयात्रा और पर्यटक स्थलों की एक विस्तृत श्रृंखला को विकसित करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget