एक्सप्लोरर
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों आतंकी ढेर

श्रीनगर: मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारा गया. सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकीपाकिस्तानी थे.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को यहां से 25 किलोमीटर दूर गंदेरबल जिले के हदूरा क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद क्षेत्र में एक आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकानों की तरफ बढ़ रहे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई. अधिकारी ने बताया, ‘‘मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है जबकि क्षेत्र में अभियान अभी भी जारी है.’’J&K: Two terrorists killed in Ganderbal encounter, 2 AK 47 recovered. Operation continues.
— ANI (@ANI_news) January 24, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL

























