एक्सप्लोरर

Jharkhand Election Results: झारखंड में क्यों हारी बीजेपी, हार के पीछे की ये हैं पांच बड़ी वजहें 

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है. कांग्रेस गठबंधन को यहां बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वो बड़े कारण जो बीजेपी के लिए इस चुनाव में नुकसानदायक साबित हुए हैं.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम में अब स्थिति लगभग साफ हो गई है. यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन को 46 सीटें मिलती दिख रही हैं. बीजेपी को यहां बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है. पार्टी अभी यहां 25 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में अब लगभग साफ हो गया है कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन राज्य में सरकार बनाएगी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वो बड़े कारण जो बीजेपी के लिए इस चुनाव में नुकसानदायक साबित हुए हैं.

  1. 2014 में राज्य विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने यहां गैर आदिवासी रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन जो चुनाव परिणाम आ रहे हैं उससे साफ है कि बीजेपी का यह कार्ड यहां नहीं चला.
  2. चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के कुछ नेताओं ने पाला बदला. सरकार में मंत्री रहे सरयू राय बीजेपी से अलग हो गए और वो रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़े. रिजल्ट में सरयू राय हजारों वोटों से रघुवर दास से आगे चल रहे हैं. ऐसे में पार्टी नेताओं को अपने पाले में नहीं रख पाना बीजेपी को भारी पड़ा.
  3. 2014 में बीजेपी ने आजसू से गठबंधन कर राज्य में सरकार का गठन किया था लेकिन इस बार दोनों में गठबंधन नहीं था. बीजेपी के इस प्रदर्शन के पीछे ये भी एक बड़ी वजह है.
  4. दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करना भी बीजेपी के लिए भारी पड़ा. इससे पार्टी को फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ा है. साथ ही इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी का गठबंधन था जिसका तोड़ बीजेपी नहीं निकाल पाई.
  5. बीजेपी स्थानीय मुद्दे को उतने अच्छे तरीके से एड्रेस नहीं कर पाई. स्थानीय मुद्दे पर बीजेपी के विकास के नारे ने जनता को आकर्षित नहीं किया. बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करनी भी भारी पड़ी है. पार्टी राज्य की जनता के मूड को भांप नहीं पाई.

बता दें कि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की जरूरत है. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां बीजेपी 37 सीटें जीतकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. AJSU को 2014 के विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज मिली थी. 2014 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 19, कांग्रेस को 6 और अन्य को 6 सीटें मिली थी.

यह भी पढ़ें-

रघुवर दास ने ली झारखंड चुनाव में हार की जिम्मेदारी, केंद्रीय नेतृत्व का किया बचाव

Jharkhand election results 2019: बीजेपी की शिकस्त, कांग्रेस-जेएमएम ने 46 सीटों पर बनाया दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR, आजम खान की गिरफ्तारी पर बरसी जमात-ए-इस्लामी, कहा- 'निशाने पर मुसलमान'
SIR, आजम खान की गिरफ्तारी पर बरसी जमात-ए-इस्लामी, कहा- 'निशाने पर मुसलमान'
UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर CJI बोले, 'नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे...', केंद्र ने क्या कहा?
UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर CJI बोले, 'नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे...', केंद्र ने क्या कहा?
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget