एक्सप्लोरर

झारखंड: बाबूलाल मरांडी के BJP में जाने का असर,कांग्रेस में दिखने लगी आपसी कलह

राज्य में इसे बाबूलाल की घर वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है. करीब 14 साल बाद BJP और बाबूलाल दोनों एक दूसरे के होने जा रहे हैं.

  रांची: झारखंड विकास मोर्चा यानी कि JVM के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कल यानी 17 फरवरी को अपनी पार्टी JVM का BJP में विलय कर खुद BJP में शामिल हो जाएंगे, बाबूलाल पहले भी BJP के नेता रहे हैं. जब सन 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक नए प्रदेश के तौर पर गठित हुआ तो राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ही थे उस वक्त बाबूलाल BJP के चेहरा हुआ करते थे. साल 2006 में पार्टी की अंदरूनी राजनीति की वजह से बाबूलाल ने BJP से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी JVM का गठन किया. तब से अबतक तकरीबन 14 साल बीत जाने के बाद अभी तक हुए सभी चुनावों में बाबूलाल ने BJP का भरपूर विरोध किया लेकिन अब 14 साल बाद BJP और बाबूलाल दोनों एक दूसरे के होने जा रहे हैं. राज्य में इसे बाबूलाल की घर वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है. पार्टी के 2 विधायक नाराज, जल्द थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन 2019 के झारखंड विधानसभा चुनावों में बाबूलाल मरांडी की पार्टी को कुल 3 सीटें मिली जिसमें बाबूलाल के साथ-साथ पार्टी के दो बड़े चेहरे बंधु तिर्की और प्रदीप यादव शामिल हैं. लेकिन बाबूलाल के BJP में शामिल होने के फैसले से पार्टी को दोनों विधायक नाराज हैं. इतना ही नहीं तमाम नाराजगी और बातचीत के बीच में ही बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने कांग्रेस के आलाकमान नेताओं से मुलाकात कर ये जाहिर कर दिया कि वो BJP में न जाकर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. इसके बाद JVM ने दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निकाल दिया. कांग्रेस में नाराजगी बंधु तिर्की झारखंड में एक आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते हैं वहीं प्रदीप यादव की छवि एक मजबूत नेतृत्व वाले नेता की है. ऐसे में दोनों के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस के कई नेताओं में नाराजगी है. उसका कारण है कि अगर ये दोनों नेता कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी के उन नेताओं की राजनीति पर खतरा बढ़ेगा जो इन जातिगत समीकरण के आधार पर राजनीति करते आ रहे हैं. ऐसे में झारखंड कांग्रेस के अंदर इस वक्त दो गुट बन गए हैं. एक गुट JVM के इन पूर्व नेताओं को पार्टी में लाने का स्वागत कर रहा है तो वहीं दूसरा गुट इनके आने का विरोध कर रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबर से जामताड़ा से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इस्तीफे के पीछे का ये आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से इसे जोड़कर देखा जा रहा है. आपको बता दें कि झारखंड में फिलहाल JMM,कांग्रेस और RJD के गठबंधन की सरकार है. तमाम दबावों के बावजूद हम CAA से जुड़े अपने फैसले पर कायम हैं और रहेंगे- PM मोदी कांग्रेस नेता अलका लांबा बोलीं- अतीत हमारा था, आज 'आप' का है और भविष्य हमारा होगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget