एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की 20 सीटों पर वोटिंग, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

दूसरे चरण के मतदान में सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. ख़ास बात ये है कि इसी चरण में जमशेदपुर पूर्व की सीट भी है जो कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की सीट है

नई दिल्ली: झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. आज राज्य के 20 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. जिन सीटों पर मतदान हो रहा है वे सीटें हैं- बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (वेस्ट), सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा और कोलेबिरा.

आज EVM में कैद होगी सीएम रघुवर दास की किस्मत

दूसरे चरण के मतदान में सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. ख़ास बात ये है कि इसी चरण में जमशेदपुर पूर्व की सीट भी है जो कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की सीट है, ये सीट इस बार की सबसे चर्चित सीट है क्योंकि इसी सीट से रघुवर सरकार के ही कैबिनेट मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोंक दी है.

इस चरण में और किसकी किस्मत होगी तय

सीएम रघुवर दास, सरयू राय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, स्पीकर दिनेश उरांव, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व मंत्री राजा पीटर और पूर्व नक्सली कुंदन पाहन की किस्मत इस चरण में तय हो जाएगी. दूसरे चरण के चुनाव में 231 पुरुष और 29 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें बीजेपी के 20, कांग्रेस के 6, झामुमो के 14 और झारखंड विकास मोर्चा के 20 के अलावा अन्य प्रमुख दलों में शामिल बसपा के 14, माकपा और भाकपा के तीन, राकांपा का एक, तृणमूल कांग्रेस के पांच और 73 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं.

इस चरण में 18 सीटें नक्सल प्रभावित

20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 6 हजार 66 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. झारखंड में कांग्रेस का झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन है. राज्य में कांग्रेस ने 81 में से 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं.झामुमो के 43 उम्मीदवार और आरजेडी के 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. झामुमो नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी को छोड़कर बाकी 18 सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग होगी. इन दोनों सीटों पर 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में 18 सीटें नक्सल प्रभावित हैं.

यहां पढ़ें

राहुल गांधी का झारखंड में वादा- कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

अमित शाह का वादा- आदिवासियों, दलितों का आरक्षण कम किए बिना OBC कोटा बढ़ाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget