एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का झारखंड में वादा- कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज होगा माफ

झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को देश के 20-25 सबसे बड़े उद्योगपति मिलकर चला रहे हैं.

रांचीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिमडेगा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करेगी. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आम जनता के हित में नहीं, बल्कि उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है.

झारखंड विधानसभा चुनावों में अपनी पहली रैली के दौरान उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस गठबंधन की राज्य में सरकार बनी तो वह छत्तीसगढ़ की ही तरह गरीबों और आदिवासियों की जमीन उन्हें लौटायेगी और किसानों का कर्जा माफ करेगी.

नरेंद्र मोदी नहीं अंबानी और अडाणी की सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उद्योग बंद हुए हैं, उससे लोगों के रोजगार चले गये और इस स्थिति को बदलने के लिए गरीबों की जेब में पैसा डालना होगा.

उन्होंने कहा, “जैसे ही हम किसानों का लोन माफ करेंगे, वह बाजार से सामान खरीदना शुरू करेगा तो उद्योग फिर से चल निकलेंगे और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. यही विचार कर कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में न्याय योजना की बात की थी.”

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया, ‘‘यह नरेन्द्र मोदी की सरकार नहीं है. यह अंबानी और अडाणी की सरकार है. इसका लक्ष्य गरीबों का पैसा लेकर अंबानी और अडाणी की जेब में डालने कहा है.’’

सरकार को चला रहे हैं उद्योगपति

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आपके मनरेगा का, भोजन के अधिकार का, गरीबों को दिये जाने वाले अनाज का, जो पैसा बंद किया गया है, वह सब सीधा इन्हीं उद्योगपतियों की जेब में जाता है. आपको एक रुपया भी नहीं मिलता है.’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को देश के 20-25 सबसे बड़े उद्योगपति मिलकर चला रहे हैं.

उन्होंने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि जो कंपनी आदिवासियों की जमीन लेकर पांच वर्ष से अधिक समय तक वहां उद्योग नहीं लगाएगी, उससे जमीन वापस ले ली जायेगी और किसानों और आदिवासियों को दे दी जायेगी.

महाराष्ट्र: अनंत हेगड़े के दावे को फडणवीस ने किया खारिज, कहा- ऐसी बयानबाजी करना गलत

Rahul Gandhi के बयान पर हो सकती है कार्रवाई, Sadhvi Pragya को कहा था 'आतंकी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget