एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ नहीं होंगे झारखंड विधानसभा के चुनाव- सूत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक यहां महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ विधानसभा के चुनाव नहीं होंगे.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई है. सूत्रों के मुताबिक झारखंड में महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ विधानसभा के चुनाव नहीं होंगे. बता दें कि अक्टूबर के आखिरी में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं.

गौरतलब है कि अब तक ये कयास लगाए जा रहे थे कि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के चुनाव इस बार एक साथ कराए जाएंगे, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी ने इस कयास को खारिज कर दिया है.

माना जा रहा है कि अगले चंद दिनों में चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों का एलान करेगा. याद रहे कि बुधवार को चुनाव आयोग ने ये बताया था कि कुछ राजनीतिक पार्टियां ये गुजारिश कर रही हैं कि विधानसभा चुनाव दीवाली के बाद कराए जाए.

बता दें कि पिछले बार भी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए थे और झारखंड में अलग से चुनाव हुआ था. इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद ये पहला चुनाव होगा, जहां मोदी और विपक्षी दलों की ताकत का इम्तिहान होगा.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था. उस वक्त बीजेपी 122 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं. 2014 के चुनाव में कांग्रेस 42 सीटें और एनसीपी 41 सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं. यहां साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था. तब बीजेपी राज्य में 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. उस समय राज्य में सत्तापार्टी कांग्रेस सिर्फ 15 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को पिछले चुनाव में यहां 19 सीटें मिली थी.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2014

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं. यहां 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला था. चुनाव में जहां बीजेपी 37 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को 19 सीटें और कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 7 सीटें मिली थी.

यह भी पढ़ें-

बाजार में आ गई पहनने वाली कुर्सी, कहीं भी आसानी से बैठ सकेंगे, ये है कीमत

स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानें क्या है विमान की खासियत

PNB घोटाला मामला: आज ब्रिटेन की अदालत में हो सकती है नीरव मोदी की पेशी

दिल्ली: PM मोदी के बाद आज अमित शाह से मुलाकात कर सकती हैं ममता बनर्जी, मांगा समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget