एक्सप्लोरर

जेसिका लाल मर्डर का सजायाफ्ता मनु शर्मा रिहा, सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की सिफारिश पर उप-राज्यपाल ने लिया फैसला

जेसिका लाल हत्याकांड में जेल की सजा काट रहे मनु शर्मा को रिहाई मिल गई है. सजा समीक्षा बोर्ड ने उसकी रिहाई के लिए सिफारिश की थी.

नई दिल्लीः बहुचर्चित जेसिका लाल हत्याकांड के हत्यारे मनु शर्मा को रिहा कर दिया गया है. सेंटेंस रिव्यू बोर्ड यानी सजा समीक्षा बोर्ड ने इस बात की सिफारिश की थी कि जेसिका लाल हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मनु शर्मा को रिहाई दे दी जाए और इसे अतिम मंजूरी के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा गया था. उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने मनु शर्मा की रिहाई को मंजूरी दे दी जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया.

मनु शर्मा के अच्छे आचरण को देखते हुए सजा समीक्षा बोर्ड ने इस बात की सिफारिश की थी. दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में सोमवार को एसआरबी की बैठक में मनु शर्मा की रिहाई की सिफारिश की गई थी. मनु शर्मा दिल्ली की तिहाड़ जेल में था और उसे रिहा कर दिया गया है.

बता दें कि पहले भी पांच बार मनु शर्मा की रिहाई के लिए सजा समीक्षा बोर्ड ने सिफारिश की थी लेकिन उस पर मंजूरी नहीं मिल पाई थी. हालांकि जेसिका काल की बहन सबरीना लाल ने पहले ही कह दिया था कि अगर मनु शर्मा को रिहा किया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. 2006 में मनु शर्मा को जेसिका लाल की हत्या का दोषी करार दिया गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

मनु शर्मा पहले ही पैरोल पर बाहर चल रहा था और हाल ही में कोरोना संकट के दौरान जिन दोषियो को रिहा किया गया था उनमें से एक मनु शर्मा भी था.

जेसिका लाल हत्याकांड 29 अप्रैल, 1999 की रात दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में मशहूर मॉडल जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जेसिका लाल ने मनु शर्मा को शराब परोसने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्हें वहीं गोली मार दी गई थी.

ये भी पढ़ें

मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाया गया, आदेश कुमार गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget