एक्सप्लोरर

जानिए- घाटी में हलचल, आशंका, कयास के बीच कैसे मोदी सरकार कश्मीर पर बड़े फैसले तक पहुंची

पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर की हालत को लेकर काफी चर्चाएं जारी है. लोगों के बीच कयासों का दौर शुरू हो चुका है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर कैसे मोदी सरकार कश्मीर पर बड़े फैसले तक पहुंची.

नई दिल्लीः घाटी में सफेद बर्फ से सूरज की किरणें अभी बस फिसली ही थी और बर्फ से टकराकर ठंडी हवाएं अभी चलनी शुरू हुई थी कि अचानक से राज्य में गरमा-गरम कुछ पकने लगा. केसर की वादियों में बनी सड़कों पर पित्तल के बने कारतूस चमकने लगे. चीड़ के पेड़ों के बीच बनी सड़कों पर अचानक से सेना के बूटों की पदचाप सुनाई देने लगी और काले अंधेरों के बीच एकाएक प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई. प्रदेश के कई बड़े नेताओं को फौरन नजरबंद कर दिया गया. राज्य के स्कूल कॉलेज को बंद रखने का फरमान जारी कर दिया गया.

राज्यसभा में सरकार ने कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया. साफ किया कि धारा 370 अब पूरी तरह से लागू नहीं होगा और जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है. अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित राज्य बन गए हैं.

 हाालंकि, 5 अगस्त की सुबह कैबिनेट की बैठक से पहले भी काफी हलचल थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को खुफिया एजेंसियों के चीफ और NSA अजीत डोभाल के साथ बैठक कर चुके थे. अमरनाथ यात्रा पर भी अडवाइजरी जारी कर रखी थी. इस बीच जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर लोगों के मन में कयासों और आशंकाओं का दौर चलता रहा. जिनती मुंह उनती बातों वाली कहावत चरितार्थ होती रही. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर कश्मीर की तकदीर बदलने की शुरुआत कब शुरू हुई.

35 दिन में कश्मीर में क्या हुआ?

1 जुलाई अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में 40 हजार अतिरिक्त जवान तैनात

राज्य में अर्धसैनिक बलों के 100 कंपनी तैनात

27 जुलाईः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव, गृह सचिव, और राज्य के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर इस बात की जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर में अर्ध सैनिक बलों की 100 कंपनियां भेजी जाएंगी. इन कंपनियों में सीआरपीएफ के 50, बीएसएफ और आईटीबीपी के 10-10. जबकि 30 कंपनियां एएसएबी बटालियन की भेजी जाएगी. महबूबा मुफ्ती ने सरकार को चेताया 28 जुलाईः सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीर में 'कुछ बड़ा' प्लान किया जा रहा है. केंद्र को चेतावनी के लहजे में उन्होंने कहा कि अगर राज्य के स्पेशल एक्ट के साथ अगर कोई छेड़छाड़ होती है तो यहां के लोग सुलग उठेंगे. यहां राष्ट्रपति शासन है. इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी को जम्मू कश्मीर को लेकर घोषणा के बारे में भी याद दिलाया. मस्जिदों की दें जानकारी 29 जुलाईः इस बीच प्रशासन ने राज्य भर के मस्जिदों के बारे में जानकारी मांगी. यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. सरकार के इस आदेस को लोगों ने जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया. राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान 30 जुलाईः जवानों की तैनाती के कारण अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. जिसके बाद खुद राज्यपाल सत्यपाल मलिक सामने आए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि राज्य के 'स्थायी निवासियों' को विशेष अधिकार देने वाले आर्टिकल 35ए को खत्म करने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है. महबूबा मुफ्ती ने शुरू की 35ए जागरुकता यात्रा 31 जुलाईः राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 35ए जागरुकता यात्रा निकाली और लोगों के बीच घूमना शुरू कीं. इस बीच उन्होंने तीन जिलों की यात्रा की. कुलगाम सोपियां और पुलवामा में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की. इस बीच बीजेपी के नेता राम माधव ने कहा कि कुछ राजनितिक पार्टियां लोगों के बीच डर का माहौल पैदा करना चाह रही है. सरकार कोई भी ऐसा फैसला नहीं लेगी जिससे लोगों का नुकसान हो. पीएम मोदी से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला एक अगस्तः नेशनल कॉफ्रेंस का एक प्रतिनिधि मंडल कश्मीर के हालत पर पीएम मोदी से मिलने पहुंचा. इस प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई फारूक अब्दुल्ला कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को वहां के हालातों से अवगत करवाया. केंद्र ने सैलानियों को बाहर निकलने का दिया आदेश 2 अगस्तः इस बीच अमरनाथ यात्रा के रास्ते में विस्फोटक बरामद हुए जिसके बाद सरकार ने यात्रा को कई दिन पहले ही रद्द कर दिया और यात्रा पर रोक लगा दी. कश्मीर में कई अन्य कंपनियों को तैनात कर दिया गया. एडवाइजरी जारी कर सैलानियों को भी राज्य से बाहर जाने के लिए कह दिया गया. राज्यपाल से मिले उमर अब्दुल्ला तीन अगस्तः अमरानाथ यात्रा के रास्ते में विस्फोटक बरामद होने के बाद सीमा पार से सेना के पोस्ट को निशाना बनाया गया. जवाबी कार्रवाई में कई लोग घायल हुए. सेना ने कहा कि घुसपैठ करवाने को लेकर सीमा पार से गोलीबारी की गई. इस बीच राज्य के मौजूदा हालत को लेकर उमर अब्दुल्ला राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलने पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल को मौजूदा हालात के बारे में बताया. देर रात जम्मू कश्मीर में बड़ी हलचल, जानें बड़े नेताओं की नजरबंदी से लेकर अब तक क्या हुआ ? जम्मू कश्मीर हलचल पर कांग्रेस नेता गुलाम बनी आजाद बोले- शांति भंग कर रही है सरकार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget