एक्सप्लोरर

अनंतनाग में आतंकी हमला, 2 गैर कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है. आतंकियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. घायल दोनों मजदूर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. इस साल कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यकों पर यह चौथा हमला है. 

13 जुलाई को भी किया था हमला

इससे पहले 13 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के गगरान गांव में आतंकवादियों ने तीन प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया था कि घायल व्यक्तियों में अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव, सभी जिला सुपौल, बिहार के निवासी हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

26 फरवरी को पुलवामा के अचेन में एक बैंक में सुरक्षा गार्ड की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 29 मई को उधमपुर के दीपू की अनंतनाग में जीलैंड मंडी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन

आतंकियों के कायराना हरकत के बीच सुरक्षाबलों का भी ऑपरेशन त्रिनेत्र जारी है. मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के शव के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिले हैं. इनमें चार चीन में बने एके असॉल्ट राइफल और दो पाकिस्तानी चिह्न वाले पिस्तौल शामिल हैं.

पुंछ के मेंढर इलाके में 20 अप्रैल को सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकवादी हमले के बाद सेना ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ को शुरू किया था. इस हमले में पांच जवानों की जान चली गई थी.

ये भी पढ़ें: Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, बिहार के सुपौल के रहने वाले तीन मजदूरों को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget