एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने का एक साल पूरा होने पर जश्न मनाएगी प्रदेश बीजेपी, शहर में लगाए पोस्टर

बीजेपी की तरफ से जारी कैलेंडर के मुताबिक, 6 अगस्त से 10 अगस्त तक बीजेपी मंडल स्तर पर संवाद आयोजन करने जा रही है. 11 और 12 अगस्त को बीजेपी कार्यकर्ता हीरानगर, सुंदरबनी, रामबन और दूसरे शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देगी.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटे 5 अगस्त को एक साल पूरा हो जाएगा. इस मौके पर जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रदेश भर में भव्य आयोजनों की तैयारियों में लगी है. बीजेपी ने प्रदेश भर में धारा-370 को हटाए जाने को लेकर 15 दिन का पखवाड़ा आयोजित करने का भी ऐलान किया है. प्रदेश बीजेपी के मुताबिक, 5 अगस्त से 20 अगस्त तक पार्टी जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. हालांकि, इन आयोजनों में करोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए घोषित प्रोटोकॉल्स का भी ध्यान रखा जाएगा. इस संदर्भ में बीजेपी ने जम्मू शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं.

'एक विधान एक निशान सबको समता और सम्मान' के नारे को लेकर लगाए गए इन पोस्टरों में एक भारत और एकात्म भारत की बात की गई है. प्रदेश बीजेपी की मानें तो 5 अगस्त को हर बूथ स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और साथ ही शाम को पूरे प्रदेश में दीपमाला प्रज्वलन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके साथ ही बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को जन-जन में जाकर धारा-370 के फायदे गिराने की भी बात कही है.

बीजेपी की तरफ से जारी कैलेंडर के मुताबिक, 6 अगस्त से 10 अगस्त तक बीजेपी मंडल स्तर पर संवाद आयोजन करने जा रही है. 11 और 12 अगस्त को बीजेपी कार्यकर्ता हीरानगर, सुंदरबनी, रामबन और दूसरे शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देगी. 13 और 14 अगस्त को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कहा गया है. वहीं, 16 अगस्त को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन होगा जबकि बीजेपी 19 अगस्त को वृद्ध आश्रम और बाल ग्रह जाकर सेवा का प्रोग्राम भी करेगी.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget