एक्सप्लोरर

राम जन्मभूमि पूजन में उमा भारती के जाने की उम्मीद, 4 अगस्त शाम तक अयोध्या पहुंचने की दी जानकारी

राम मंदिर भूमिपूजन में 200 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की खबर है. पांच अगस्त को इस कार्यक्रम में कोलकाता का एक ऐसा परिवार भी शामिल होगा, जिसके परिवार की तमाम यादें राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी हैं.

Ram Mandir: अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमिपूजन में जाने वाले लोगों के नाम सामने आने लगे हैं. अयोध्या आंदोलन से जुड़ी रहीं बीजेपी नेता उमा भारती के भी कार्यक्रम में जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं. उमा भारती ने इस बात की जानकारी दी है कि वो राम जन्मभूमि कार्यक्रम में जाने के लिए उत्सुक हैं और उन्हें अयोध्या पहुंचने के लिए कहा गया है, जिसका अर्थ माना जा रहा है कि वो भूमि पूजन में शामिल होंगी.

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मैं एक समाचार आप सबके साथ शेयर कर रही हूं. जिसे जानने के लिए आप सब उत्सुक थे. मुझे राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मैं चार अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंच जाउं. उनके निर्देश के अनुसार, मुझे 6 अगस्त तक अयोध्या में ही रहना होगा."

राम जन्मभूमि पूजन में उमा भारती के जाने की उम्मीद, 4 अगस्त शाम तक अयोध्या पहुंचने की दी जानकारी

राम जन्मभूमि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों को उमा भारती पहले ही जवाब दे चुकी हैं. उन्होंने कहा था, 'पीएम मोदी दो घंटे के लिए अयोध्या चले जाएंगे, तो कौन-सी देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी. पीएम चार घंटे से ज्यादा नहीं सोते हैं. 24 घंटे काम करते हैं. आजतक उन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली है.'

200 मेहमान भूमिपूजन में होंगे शामिल राम मंदिर भूमिपूजन में 200 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की खबर है. पांच अगस्त को इस कार्यक्रम में कोलकाता का एक ऐसा परिवार भी शामिल होगा, जिसके परिवार की तमाम यादें राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी हैं. कोलकाता के कोठारी परिवार को भी राम जन्मभूमि कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है. इस परिवार के दो बेटों शरद कोठारी और राम कोठारी की साल 1990 में कार सेवा के दौरान मौत हो गई थी. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र ने कोठारी बंधुओं की बहन को भूमि पूजन में बुलाया है. कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी ने एबीपी न्यूज से कहा, "उन्होंने हमें भूमिपूजन में बुलाकर जीवन का सबसे बड़ा खुशी का पल दिया है. मैं और मेरी बेटी कार्यक्रम में जा रहे हैं."

कोठारी परिवार कोलकाता की मिट्ठी और गंगाजल लेकर अयोध्या जाने की तैयार कर रहा है. उस परिवार के लिए राम मंदिर का निर्माण सपना सच होने जैसा है. परिवार वालों के मुताबिक, वो तीस सालों से इस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मेरठ: राम मंदिर की नींव में भरी जाएगी गगोल तीर्थ की मिट्टी, भगवान राम ने यहां किया था राक्षसों का वध कमलनाथ ने किया राम मंदिर का स्वागत, ओवैसी ने कहा- दिल की बात जुबां पर आ गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget