एक्सप्लोरर

Pampore Encounter: सुरक्षाबलों बलों को बड़ी कामयाबी, पंपोर में लश्कर के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

Pampore Encounter: पुलवामा के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच जारी मुठभेड़ दो आतंकी मारे गए, जिसमें लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे भी शामिल है.

Pampore Encounter: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी उमर मुश्ताक खांडे भी शामिल है. इसकी पुष्टि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की है. इन आतंकियों से सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे अपने सहयोगी के साथ मारा गया. हालांकि, मारे गए अन्य आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को मलबे से निकाला गया.

बता दें कि लश्कर कमांडर (LeT) उमर मुश्ताक खांडे ने श्रीनगर के बघाट में कश्मीर जोन पुलिस के दो सहयोगी एसजीसीटी मोहम्मद यूसुफ और सीटी सुहैल आह को शहीद कर दिया था, जब वे पंपोर के द्रंगबल में चाय पी रहे थे. आतंकवादियों के कई अन्य अपराध में यह सबसे ज्यादा ना माफ करने वाली घटना थी. 

वहीं, जम्मू-कश्मीर-पुलिस ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी उमर मुश्ताक खांडे सहित दो आतंकियों को मार गिराए जाने के बाद तलाशी अभियान अभी भी जारी है.  सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह जारी मुठभेड़ में लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया था. पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट किया, "श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे पंपोर में फंसा है."

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ सबसे बड़ी मुहिम शुरू की है. एक तरफ पुंछ के जंगलों में छिपे सेना के जवान आतंकियों से लोहा ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ आम लोगों को निशाना बनाने वाले आतंकियों को ढेर कर रहे हैं. शनिवार को दो जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जगहों पर 2 आतंकियों को ढेर किया है. आतंक पर करारी चोट की पुख्ता तैयारी है. हालांकि पुंछ में पिछले 5 दिनों से जारी एनकाउंटर में अब तक 7 जवान शहीद हो चुके हैं. 

CWC Meet: लखीमपुर हिंसा पर बोलीं सोनिया गांधी- इससे किसान आंदोलन को लेकर BJP की सोच का पता चलता है

Vijay Kumar on Terrorist: IGP Kashmir विजय कुमार बोले- हम पेशेवर हैं, आतंकियों का इलाज करना हमें पता है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच धर्मेंद्र प्रधान, क्या पद से इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?
CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच धर्मेंद्र प्रधान, क्या पद से इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
LIVE: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget