एक्सप्लोरर

CRPF ट्रेनिंग कैंप में फिदायीन हमले में 5 जवान शहीद, पहले से थी हमले की आशंका

मसूद अजहर पाकिस्तान में बैठकर बड़े आराम से कश्मीर की शांति भंग करने के लिए आतंकियों की फैक्ट्री चला रहा है. जैश ए मोहम्मद ने ऐसे और भी आतंकी हमलों की चेतावनी दी है.

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर में फिदायीन हमले में अब तक पांच जवान शहीद हो गए हैं और तीन घायल हैं. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. सीआरपीएफ के एडिशनल डीजी ने रविवार को कहा कि हमारे पास इस बात के इनपुट्स थे कि ऐसा हमला अंजाम दिया जा सकता है. डीजी ने कहा, "हमारे जवान तैयार थे, अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं. ऑपरेशन अभी जारी है. इसे जल्द खत्म किया जाएगा." एडीजी सीआरपीएफ के मुताबिक एक या दो आतंकी अभी भी छिपे हो सकती है. ऐसे में सवाल ये है कि आतंकी हमले की आशंका होने के बावजूद इतने बड़े हमले को कैसे अंजाम दे दिया गया. गौरतलब है कि ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाए आतंकवादियों ने साल 2017 के आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पठानकोट एयरबेस की तर्ज पर बड़ा हमला किया है. सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर में रविवार तड़के दो बजे घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई. ऑपरेशन फिलहाल जारी है. ट्रेनिंग कैंप पर आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार भी सतर्क है. गृह राज्यमंत्री ने भी कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों के मारे जाने की वजह से बौखलाया हुआ है. लेकिन वो हमले करते रहेंगे और हमारे जवान आतंकियों को मारते रहेंगे. साल 2017 में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत करीब कुल 214 आतंकियों को ढेर कर दिया है. लेकिन कभी मुठभेड़ में तो कभी छिपकर कारयाना हमले के चलते हमारे जवानों की भी शहादत हुई है. इस साल देश ने करीब 90 जवानों की शहादत दी है. पुलवामा में इस आतंकी हमले के लिए जैश एक मोहम्मद आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है. ये वही जैश ए मोहम्मद संगठन है, जिसका आका मौलाना मसूद अजहर है. जो पाकिस्तान में बैठकर बड़े आराम से कश्मीर की शांति भंग करने के लिए आतंकियों की फैक्ट्री चला रहा है. जैश ए मोहम्मद ने ऐसे और भी आतंकी हमलों की चेतावनी दी है. उधर नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है. जिसमें भारत का एक जवान जगसीर सिंह शहीद हुआ है. 32 साल के जगसीर पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले थे. वो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget