एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, मस्जिद में अजान देने गए रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर की हत्या

Baramulla Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत बढ़ती जा रही है. पूंछ के बाद अब बारामूला में उन्होंने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया है.

Baramulla Terrorist Attack News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. संदिग्ध आतंकी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. आतंकियों ने मस्जिद पर गोलीबारी भी की है. पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की कायरना हरकत बढ़ती ही जा रही है. पूंछ में सेना के वाहन पर छिपकर हमला करने के बाद अब उन्होंने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. 

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आतंकियों ने गांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले मोहम्मद शफी के ऊपर हमला किया. रिटायर्ड एसएसपी के ऊपर गोलियां बरसाई गईं. उनके ऊपर ये हमला उस वक्त हुआ, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थे. गोली लगने की वजह से उनकी जान चली गई. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है. लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

पुंछ में सेना के वाहनों पर आतंकी हमला

वहीं, पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है. गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के पुंछ जिले में सेना के जवानों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया. आतंकियों की इस कायराना हरकत में सेना के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कुछ सैनिकों के हथियारों को भी लूट लिया गया. 

तीन लोगों की संदिग्ध मौत

दूसरी ओर, पुंछ में हुए आतंकी हमले को लेकर पूछताछ के लिए लाए गए तीन लोगों की मौत पर बवाल खड़ा हो गया है. सेना ने पूछताछ के लिए जिन तीन लोगों को बुलाया था, उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें संदिग्धों को प्रताड़ित करते हुए दिखाया गया. वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों में काफी नाराजगी है. अभी तक इस मामले पर सेना और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. 

हालांकि, एहतियात के तौर पर पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है. अफवाहों को फैलने से रोकने और उपद्रवी तत्वों को कानून व्यवस्था में बाधा डालने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है. शांति बनाए रखने के लिए जिलों के संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों को तैनात भी कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: आतंकियों का छिपकर हमला, सामने से भिड़ गए थे जवान, हथियार भी छीनकर भागे... पुंछ में कायराना हरकत की इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget