एक्सप्लोरर

Poonch Ambush Attack: आतंकियों का छिपकर हमला, सामने से भिड़ गए थे जवान, हथियार भी छीनकर भागे... पुंछ में कायराना हरकत की इनसाइड स्टोरी

आतंकियों ने सेना के वाहनों से जा रहे जवानों पर छिपकर फायरिंग कर दी. हमले में 4 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जख्मी हुए हैं. हमले वाली जगह पर दो जवानों के शव क्षत विक्षत हालत में मिले हैं.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकी हमले में 4 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन घायल हुए हैं. आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के लिए सुरनकोट जा रहे सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया. आतंकियों ने धत्यार मोड़ पर अचानक से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. सुरक्षाबलों ने इस दौरान जवाबी कार्रवाई भी की. अधिकारियों ने आतंकियों और जवानों के बीच आमने-सामने की लड़ाई होने की भी आशंका जताई है. आतंकी इस हमले को अंजाम देने के बाद सुरक्षाबलों के हथियार भी उठाकर ले गए. पहले 5 जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई थी. हालांकि, सेना ने बयान जारी कर बताया कि चार जवान शहीद हुए हैं, जबकि तीन जख्मी हैं.

मुठभेड़ के दौरान क्या क्या हुआ?

दरअसल, सुरक्षाबलों के कुछ जवान दो वाहनों से पुंछ के सुरनकोट जा रहे थे. यहां सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. शाम करीब पौने चार बजे जवान जब एक ट्रक और एक जिप्सी से जा रहे थे, तभी आतंकियों ने ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर फायरिंग कर दी. 

- जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस दौरान 4 जवान शहीद हो गए, अन्य दो घायल हए हैं. अधिकारियों ने आतंकियों और जवानों के बीच आमने-सामने की लड़ाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया. अधिकारियों के मुताबिक, सैनिकों पर हमला करने के बाद आतंकी उनके हथियार लेकर चले गए.

- हमले वाली जगह से दो जवानों के शव क्षत विक्षत हालत में मिले. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली. 

- घटनास्थल से कुछ व्यथित करने वाली तस्वीरों और वीडियो सामने आए हैं. इनमें सड़क पर पड़ा खून, सैनिकों के टूटे हुए हेलमेट और सेना के दो वाहनों के टूटे हुए शीशे दिखाई दे रहे हैं.


 
घात लगाकर हमले को अंजाम देता है PAFF 

PAFF पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा है. यह 2019 के बाद से चर्चा में आया.  इस संगठन ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है. PAFF के आतंकी इसी तरह से छिपकर हमले को अंजाम देते हैं. इसी साल जनवरी में गृह मंत्रालय ने PAFF पर बैन लगाया था. इसी साल अप्रैल में भाटा धुरियन के जंगलों में सेना के एक वाहन पर घात लगाकर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में 5 जवान शहीद हुए थे. इस हमले में भी PAFF आतंकी शामिल थे. 

Hybrid आतंकी, घात लगाकर हमला... 5 जवानों की शहादत की जिम्मेदारी लेने वाला PAFF 2019 से खेल रहा खूनी खेल

पुंछ-राजौरी में दो साल में 34 जवान शहीद

  • 21 दिसंबर 2023: पुंछ में दो वाहनों पर हमले में 5 जवान शहीद
  • 22-23 नवंबर 2023: राजौरी में मुठभेड़ के दौरान 2 कैप्टन समेत 5 शहीद
  • 13 सितंबर: राजौरी में 1 जवान शहीद
  • 5 मई: राजौरी में IED ब्लास्ट में 5 पैरा कमांडो शहीद
  • 20 अप्रैल: पुंछ में घात लगाकर आतंकियों ने हमला किया, 5 जवान शहीद
  • 11 अगस्त 2022: राजौरी में आर्मी कैंप पर हमले में 5 जवान शहीद
  • 14 अक्टूबर 2021: मेंधर में एक JCO समेत 4 जवान शहीद
  • 11 अक्टूबर 2021: पुंछ के सुरनकोट में एक JCO समेत 5 जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget