एक्सप्लोरर

जम्मू का ऐतिहासिक 'सिटी चौक' बना 'भारत माता चौक', कच्ची छावनी में लगाई जाएगी वाजपेयी की प्रतिमा

बीजेपी पार्षदों ने बताया कि तवी नदी पर बने चौथे पुल के नजदीक बाबा अमरनाथ यात्री निवास के पास वाले चौक का नाम अमरनाथ जी चौक रखने का फैसला भी लिया गया है.

जम्मू: जम्मू नगर निगम ने शहर के कई चौराहों का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के तहत अब शहर के प्रसिद्ध सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया है. इसके अलावा सर्कुलर रोड चौक का नाम बदलकर अटल जी चौक किया गया है. वही, कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का निर्वाहन करने के बजाय मनमर्जी से शहर के चौराहों का नाम बदल रही है.

रविवार दोपहर बाद जम्मू नगर निगम ने शहर के दो महत्वपूर्ण चौराहों पर बदले हुए नाम का बोर्ड लगा दिया. शहर के प्रसिद्ध सिटी चौक को अब भारत माता चौक के नाम से जाना जाएगा. वहीं, पंचतीर्थी से सटे सर्कुलर रोड चौक का नाम भी बदलकर अटल जी चौक रखा गया है.

कच्ची छावनी लगाई जाएगी वाजपेयी की प्रतिमा

रविवार को नगर निगम ने इन दोनों चौराहों के नए नाम वाले बोर्ड भी वहां लगा दिए गए. बीजेपी पार्षदों का दावा है कि जल्द ही शहर के कुछ अन्य चौराहों का नाम भी बदले जाने की संभावना है.

बीजेपी पार्षदों ने बताया कि तवी नदी पर बने चौथे पुल के नजदीक बाबा अमरनाथ यात्री निवास के पास वाले चौक का नाम अमरनाथ जी चौक रखने का फैसला भी लिया गया है. वहीं बीजेपी के पुरानी शहर में कच्ची छावनी में कार्यालय के पास बने चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की साढे 8 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगाई जाएगी.

नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने लगाए आरोप

इसके साथ ही शहर के कुछ अन्य चौराहों का नाम भी जल्द ही बदले जाने की संभावना है. वही कांग्रेस का आरोप है कि भारत माता चौक व अटल जी चौक के नाम बदलने को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में लिए गए निर्णय को ही लागू किया जा सकता है. बीजेपी लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वाहन करने के बजाय मनमर्जी से शहर के चौराहों का नाम बदल रही है.

महाराष्ट्र: अजित पवार का बड़ा बयान, कहा- ‘CAA-NRC और NPR के खिलाफ प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget