एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: प्रशासन द्वारा जारी नए छुट्टियों के कैलेंडर को लेकर बवाल

नेशनल कांफ्रेंस का कहना है कि पार्टी संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हाल ही में साल 2020 के लिए सरकारी छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी किया है.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनते ही हाल ही में प्रशासन ने छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी किया. इस कैलेंडर में जहां जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ विलय वाले दिन छुट्टी का ऐलान किया गया, वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती वाले दिन मिलने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया गया है. हाल ही में जारी इस कैलेंडर को लेकर अब सियासी बवाल शुरू हो गया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी को रद्द किए जाने के फैसले की समीक्षा की मांग की जा रही है. नेशनल कांफ्रेंस का कहना है कि पार्टी संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता.

पार्टी का कहना है कि शेख अब्दुल्ला एक दूरदर्शी नेता थे और उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना के दो राष्ट्रों के फार्मूले को पूरी तरह से नकार दिया था. हालांकि नेशनल कांफ्रेंस ने यह भी कहा है कि उनके जन्मदिन पर छुट्टी देने या नहीं देने से उनके व्यक्तित्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वही पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर भीम सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजकर आग्रह किया है कि सरकारी कैलेंडर को वापस लिया जाए. उधर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश इकाई ने भी शहीदी दिवस और पूर्व मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के जन्मदिन की छुट्टी रद्द करने के फैसले को गलत बताया है. पार्टी ने कहा है कि इससे प्रशासन लोगों से दूर हो जाएगा.

गौरतलब है कि एक महत्वपूर्ण निर्णय में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अब अक्टूबर 26 को विलय दिवस की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है जबकि 13 जुलाई को शहीदी दिवस और 5 दिसंबर को शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती पर मिलने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हाल ही में साल 2020 के लिए सरकारी छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी किया है जिसमें यह कुछ बदलाव किए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

2022 में CRPF को मिलेगा अत्याधुनिक मुख्यालय, अमित शाह ने किया शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget