एक्सप्लोरर

2022 में CRPF को मिलेगा अत्याधुनिक मुख्यालय, अमित शाह ने किया शिलान्यास

इस मुख्यालय में ना सिर्फ दफ्तर होगा बल्कि इस जगह से सीआरपीएफ के ऑपरेशंस को कंट्रोल भी किया जाएगा. नए मुख्यालय का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग टेक्नोलॉजी से होगा.

नई दिल्ली: आज दिल्ली के सीजीओ कॉन्प्लेक्स में सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नए मुख्यालय का शिलान्यास हुआ. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुख्यालय का शिलान्यास किया. सीआरपीएफ का यह नया मुख्यालय साल 2022 तक बनकर तैयार होगा जिसके लिए 277 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे.

सीआरपीएफ का यह नया मुख्यालय अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा. इस मुख्यालय में ना सिर्फ दफ्तर होगा बल्कि इस जगह से सीआरपीएफ के ऑपरेशंस को कंट्रोल भी किया जाएगा. सीआरपीएफ के नए मुख्यालय का निर्माण सीपीडब्ल्यूडी करेगी.

इस इमारत में क्या होगा खास

- सीआरपीएफ का नया मुख्यालय दिल्ली के सीजीओ कॉन्प्लेक्स में बनेगा. - नया मुख्यालय 2.23 एकड़ में बन रहा है. - इसके निर्माण में 277 करोड़ लगेंगे और ये 2022 तक बन कर तैयार होगा. - इस नए मुख्यालय में 11 मंजिले होंगी और 3 बेसमेंट होगा. - इस बेसमेंट में 520 कार और 15 बस पार्क की का सकेंगी. - इसमें 500 लोगों के बैठने वाला ऑडिटोरियम और एक साथ 200 लोगों की बैठने की व्यवस्था वाला कॉन्फ्रेंस हॉल होगा. - इसके अलावा सबोर्डिनेट स्टाफ के रहने के लिए बैरक, गेस्ट रूम और कैंटीन की सुविधा भी होगी. - सभी ऑपरेशन को हेड क्वार्टर में देखने लिए ऑपरेशन मॉनिटरिंग रूम भी बनाया जाएगा. - फिटनेस के लिए जिम की सुविधा भी होगी. - नए मुख्यालय का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग टेक्नोलॉजी से होगा. - इसमें वर्टिकल फॉरेस्ट भी होगा.

शिलान्यास करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सीआरपीएफ की जमकर तारीफ की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि "सीआरपीएफ ना केवल संसार की सबसे बड़ा सशस्त्र बल है लेकिन मुझे किंचित मात्र भी संकोच नहीं है कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. यह उन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान देकर साबित भी किया है."

सीआरपीएफ का नया मुख्यालय ना सिर्फ अत्याधुनिक तकनीक से बनेगा बल्कि इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं भी होगी. प्रशासनिक काम के अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भी इसमें खास इंतजाम होंगे. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि "यह सिर्फ सीआरपीएफ का मुख्यालय ना बने बल्कि देश की अभेद सुरक्षा चक्र का मुख्यालय बने. सारी आधुनिक सुविधाओं से इस मुख्यालय को लैस करने का काम किया गया है." सीआरपीएफ के नए मुख्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा, केंद्रीय गृह सचिव ए के भल्ला और सीआरपीएफ के महानिदेशक राजीव राय भटनागर भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget