एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में 28 लाख हाई रिस्क लोगों को वैक्सीन देने की योजना, कोविन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म से होगी निगरानी

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य में 28 लाख हाई रिस्क लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चुना है. प्रदेश के वित्तीय आयुक्त अटल दुल्लो की देखरेख में इस योजना को तैयार किया जाएगा. वैक्सीन को कोविन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशासित किया जाएगा, जो संपूर्ण टीकाकरण प्रक्रिया की निगरानी करने में मदद करेगा.

जम्मूः जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में कोरोनावायरस वैक्सीन के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पहले तीन चरणों में लगभग 28 लाख हाई रिस्क वाले व्यक्तियों को वैक्सीन देने की योजना तैयार की है.

योजना को केंद्र शासित प्रदेश के वित्तीय आयुक्त (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा) अटल दुल्लो की देखरेख में तैयार किया गया है. उन्होंने कहा है कि वैक्सीन को कोविन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशासित किया जाएगा, जो संपूर्ण टीकाकरण प्रक्रिया की निगरानी करने में मदद करेगा.

पहले चरण में शामिल होंगे एक लाख स्वास्थ्यकर्मी

दुल्लो ने कहा कि लगभग एक लाख स्वास्थ्यकर्मी पहले चरण में शामिल होंगे. अधिकारी ने कहा, दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश: सात लाख और 20 लाख हाई रिस्क वाले व्यक्ति शामिल होंगे. टीकाकरण पूर्व पंजीकरण मोड के माध्यम से किया जाएगा. कुल 5000 से अधिक प्रशिक्षित वैक्सीनेटर और 19,000 संभावित वैक्सीनेटर की मदद से जम्मू और कश्मीर में टीकाकरण को संचालित करने के लिए 4,000 स्पॉट की पहचान की गई है.

उपलब्ध कराए जाएंगे साधन

अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया के लिए 987 आइस-लाइन्ड रेफ्रिजरेटर, 795 डीप फ्रीजर, 11 सौर ऊर्जा से चलने वाले रेफ्रिजरेटर, पांच वॉक-इन कूलर और एक वॉक-इन फ्रीजर उपलब्ध हैं. प्रत्येक टीकाकरण स्थल पर प्रतिदिन कम से कम 100 व्यक्तियों को टीका लगाए जाने की योजना है और इस तरह से रोजाना पूरे जम्मू और कश्मीर में कुल 4.5 लाख टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.

देश में 99 लाख के पार हुआ संक्रमण का आंकड़ा

फिलहाल बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 99 लाख 79 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 44 हजार 789 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 13 हजार हो गए. अब तक कुल 95 लाख 20 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में आज से 39वें रामायण मेले का हुआ शुभारंभ

पाकिस्तान का एक और झूठ, सीमा पर UN की गाड़ी पर हमले के दावे के भारत ने किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget