एक्सप्लोरर

Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर में प्रचंड जीत के बाद उमर अब्दुल्ला ने किस मामले में दे दी सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी

J&K Election Results 2024: अब्दुल्ला का कहना है कि केवल 5 लोगों को नामांकित करने से सरकार नहीं बदलेगी. पूर्व सीएम ने एलजी से कहा कि वे नई सरकार से बातचीत करने के बाद ही अपने विधायकों को नामांकित करें.

Jammu Kashmir Assembly Election Results 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बीजेपी के सदस्य नामित न करने को कहा. उनका मानना है कि इससे निर्वाचित सरकार और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है.  साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर नई विधानसभा में इस तरह के किसी भी नामांकन किए गए, तो नई सरकार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा और इससे जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार के बीच संबंधों में आपसी तनाव पैदा होने लगेगा.

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर दिल्ली के साथ विवादास्पद संबंध नहीं रख सकता, क्योंकि उसे क्षेत्रिय मुद्दों को सुलझाने के लिए केंद्र की मदद की आवश्यकता पड़ेगी. वहीं बडगाम और गंदेरबल कुछ नए विधायकों का मानना है कि इसके लिए हमें सुप्रीम कोर्ट जाना होगा और इसके खिलाफ अपील करनी होगी. अगर ऐसा किया गया तो केंद्र के साथ शुरुआती दिन से ही हमारे संबंध तनावपूर्ण होंगे और धीरे-धीरे ये संबंध और खराब होते जाएंगे. इससे बीजेपी को केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल करने में मदद नहीं मिल सकती.

'नई सरकार से बात करके ही विधायक नामित करें राज्यपाल'

अब्दुल्ला का कहना है कि केवल 5 लोगों को नामांकित करने से सरकार नहीं बदलेगी. पूर्व सीएम ने एलजी से कहा कि वे नई सरकार से बातचीत करने के बाद ही अपने विधायकों को नामांकित करें. साथ ही एक संकेत भी दिया कि सरकार के गठन के बाद कई स्वतंत्र उम्मीदवारों के एनसी-कांग्रेस गठबंधन में शामिल होने की संभावना है. जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में  एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 49 सीटें मिलीं, वहीं बीजेपी को केवल 29 सीटें मिलीं. ऐसे में गठबंधन के पास सरकार बनाने के लिए आवश्यक साधारण बहुमत के 46 से 3 सीटें अधिक है.

5 विधायक नामित होने के बाद सदन की संख्या 95 हो जाएगी

90 निर्वाचित सदस्यों के अलावा विधानसभा में पांच सदस्यों को नामांकित करने की लेफ्टिनेंट गवर्नर की शक्तियों से विधानसभा की संख्या 95 हो जाएगी और प्रभावी बहुमत का आंकड़ा 48 हो जाएगा. इससे बनने वाली नई सरकार कमजोर हो जाएगी, क्योंकि उसके पास नए बहुमत के आंकड़े से सिर्फ एक सदस्य ही अधिक होगा.  

ये भी पढ़ें

MQ-9B Predator Drones: अब चीन की जासूसी पर लगेगी रोक, अमेरिका दे रहा ऐसा ड्रोन जो छुड़ाएगा दुश्मनों के छक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री

वीडियोज

BJP President Change News: नामांकन से पहले पत्नी का बयान… Nitin Nabin को लेकर क्या कहा?
BJP President Change News: Bihar से BJP को पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष! ऐसे शुरू हुआ था सफर | ABP News
BJP President Change News: नामांकन में दिखी दिग्गजों की भीड़, Nitin Naveen के साथ कौन?
BJP President Change News: Nitin Nabin के नामांकन के दौरान पहुंचे कौन-कौन से नेता?
Reliance Retail का Quick Commerce बना Profit Machine, Blinkit–Zepto अब भी Loss में | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
BJP President Election 2026 Live: BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह- राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
BJP President Election 2026 Live: BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह- राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
कौन सी वीडियो AI से बनाई गई है और कौन नहीं, कैसे पहचानें?
कौन सी वीडियो AI से बनाई गई है और कौन नहीं, कैसे पहचानें?
कितने पढ़ें-लिखे हैं प्रतीक यादव और अपर्णा? जानें कहां से ले चुके हैं एजुकेशन
कितने पढ़ें-लिखे हैं प्रतीक यादव और अपर्णा? जानें कहां से ले चुके हैं एजुकेशन
Embed widget