एक्सप्लोरर

Jalgaon Train Accident: जलगांव में कैसे हुआ हादसा? जिसमें हो गई 13 की मौत, यहां पढ़ें दुर्घटना से जुड़ी हर बड़ी बात

Jalgaon Train Accident: जलगांव में एक ट्रेन की चपेट में आने से 13 यात्रियों की मौत हो गई. ये यात्री पुष्पक एक्सप्रेस से इमरजेंसी चेन खींचकर उतरे थे. पीएम मोदी, सीएम फडणवीस ने इस हादसे पर दुख जताया है.

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है. इस घटना पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. हादसे में मारे गए लोगों के लिए मुआवजा देने का भी ऐलान किया गया है. 

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ​​लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस (12533) में सवार यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल भी हुए हैं.  

कैसे हुआ था हादसा?

यह हादसा उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पचोरा कस्बे के पास माहेजी और परधाड़े स्टेशन के बीच हुआ. शाम करीब 4.45 बजे किसी ने पुष्पक ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींच दी, जिसके बाद ट्रेन रुक गई. हालांकि रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने इस बात से इनकार किया कि डिब्बे के अंदर किसी चिनगारी या आग के कारण यात्रियों ने अलार्म बजाया.  

सीएम फडणवीस ने क्या बताया?

उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा, "हमें जो सूचना मिली है उसके अनुसार कोच में कोई चिंगारी या आग नहीं देखी गई. स्विटजरलैंड के दावोस से एक वीडियो मैसेज में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "ट्रेन में कुछ यात्रियों ने गलती से मान लिया कि ट्रेन से धुआं निकल रहा है और वे कूद गए. दुर्भाग्य से वे दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए." 

मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

फडणवीस ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. रेलवे बोर्ड ने अलग से मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये तथा मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 5,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया. 

घटनास्थल से कब रवाना हुईं ट्रेनें?

जलगांव के जिला सूचना अधिकारी युवराज पाटिल ने बताया कि इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस महज 15 मिनट में ही घटनास्थल से रवाना हो गई, जबकि कर्नाटक एक्सप्रेस को दुर्घटना के 20 मिनट के भीतर ही हटा दिया गया. 

रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे घटना की जांच 

जलगांव में इस हादसे के पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे. सीआरएस (सेंट्रल सर्किल) मनोज अरोड़ा ने बताया कि वह गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचेंगे. उसके बाद ट्रेन के चालक दल,  यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे. उन्होंने कहा, "हम यात्रियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों को आमंत्रित करेंगे. वे दुर्घटना के बारे में अपना बयान दे सकते हैं." 

PM मोदी और रेल मंत्री ने जताया दुख 

इस हादसे पर पीएम मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्ति की हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है. पीएम ने कहा, अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि उन्होंने इस हादसे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात की है. स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है. विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के लिए वर्तमान में दावोस में मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जलगांव हादसे पर दुख जताया है. 

(पीटीआई एजेंसी के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्रों के मामले में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्रों के मामले में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget