एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर और ओसामा बिन लादेन को ढेर किया जाना एक जैसा', बोले जगदीप धनखड़

Jagdeep Dhankhar on Operation Sindoor: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि व्यापार हो या कारोबार, प्रत्येक भारतीय नागरिक ने देश की सुरक्षा में अपना अहम रोल अदा किया है.

Jagdeep Dhankhar on Operation Sindoor: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार (17 मई, 2025) को पहलगाम आतंकी हमले के बदले लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका के पाकिस्तान में की गई ओसामा बिन लादेन की हत्या के मामले को एक जैसा बताया. उन्होंने कहा कि दोनों ही ऑपरेशंस पाकिस्तान के अंदर सफलतापूर्वक तरीके से किए गए. 

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में मारे गए ओसामा बिन लादेन का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना धनखड़ ने कहा कि 2 मई 2011 को 11 सितंबर के हमलों के लिए जिम्मेदार एक वैश्विक आतंकवादी से अमेरिकी सुरक्षा बलों ने इसी तरह निपटा था.

'पहली बार PAK के अंदर घुसकर स्ट्राइक'
उन्होंने कहा कि भारत ने ये कर दिखाया है और दुनिया की नजर में किया है. ऑपरेशन सिंदूर शांति बनाए रखने के लिए आतंकवाद के खिलाफ एक नया ग्लोबल बेंचमार्क है. उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की. धनखड़ ने आगे कहा कि यह पहली बार है जब जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी समूहों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार सटीक हमले किए गए. ये हमले इतने सटीक थे कि केवल आतंकवादियों को ही निशाना बनाया गया.
 
'अब समय आ गया है नेशन फर्स्ट का'
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि 2008 के मुंबई हमलों के बाद नागरिकों पर किया गया ये सबसे घातक हमला था. उन्होंने आगे कहा कि इस आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने बिहार से जो संदेश दिया, वो सिर्फ खोखले शब्द भर नहीं थे. दुनिया को अब एहसास हो गया है.

अपने भाषण में जनदीप धनखड़ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक ने देश की सुरक्षा में अपना अहम रोल निभाया है, खासकर व्यापार और कारोबार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में. धनखड़ ने कहा कि क्या हम उन देशों को सशक्त बना सकते हैं जो हमारे हितों के प्रतिकूल हैं? उन्होंने आगे कहा कि समय आ गया है जब हम में से हर एक को आर्थिक राष्ट्रवाद के बारे में गहराई से सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमें अपने दिमाग में हमेशा से ये रखना चाहिए कि देश सबसे पहले है और हमें अपने बच्चों को पहले दिन से ही ये बात सिखानी चाहिए

ये भी पढ़ें:

‘भारत के लिए बोलने वालों से राहुल गांधी क्यों करते हैं नफरत?’, शशि थरूर का जिक्र कर बोली बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget