एक्सप्लोरर

खुद को कलयुग का भगवान बताने वाले कल्कि महाराज पर दर्ज हुआ मुकदमा

इस बात की जांच की जा रही है कि किसी समय में एलआईसी का क्लर्क होने वाला विजय कुमार इतनी अकूत संपत्ति का मालिक कैसे बना. इस मामले में दक्षिण भारत के अनेक नामी गिरामी लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है.

नई दिल्ली: खुद को कलयुग का भगवान बताने वाले कल्कि महाराज उर्फ विजय कुमार पर आयकर विभाग ने आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही कल्कि महाराज और उनके सहयोगियो के खिलाफ बेनामी संपत्ति..ब्लैक मनी एक्ट आदि के तहत भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान कल्कि के ठिकानों से भारी मात्रा मे नगदी जेवरात और जायदादों के दस्तावेज बरामद हुए हैं. इस मामले में दक्षिण भारत के अनेक नामी गिरामी लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है.

कलयुग का भगवान बताने वाले कल्कि महाराज उर्फ विजय कुमार के यहां अब तक की छापेमारी के दौरान सैकड़ों करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति बरामद हो चुकी है. आय़कर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि कल्कि के यहां हुई छापेमारी में कलयुग की सारी चीजें बरामद हुई हैं. इनमें हीरे जवाहरात सोना चांदी बेनामी संपत्ति समेत डॉलर और भारतीय करेंसी में 2 हजार से लेकर 10 रुपये तक का नोट शामिल है.

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक विभाग को सूचना मिली थी कि कल्कि महाराज के आश्रमों में आयकर की चोरी की जा रही है. सूचना के आधार पर आय़कर विभाग ने उनके 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान पता चला कि डोनेशन की राशि को काफी कम दिखाया जा रहा था औऱ इस चोरी की गई रकम से बड़े पैमाने पर जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त भी की जा रही थी. छापे के दौरान पहले दिन मात्र 4 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. आरोप है कि जिसके बाद कल्कि और उनके सहयोगियों ने आयकर अधिकारियों के काम मे रूकावट भी डाली. आय़कर चोरी के साथ ही कल्कि आपराधिक केस में भी फंस गए हैं. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के पहले दिन मात्र चार करोड़ रुपये बरामद हुए थे इसके बाद आरोप है कि कल्कि और उनके सहयोगियों ने आयकर अधिकारियों से दुव्यर्वहार किया जिसके चलते अधिकारियों ने उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.

आयकर सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान ऐसे अहम सबूत मिले हैं जिनके आधार पर कल्कि और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे के अलावा बैनामी संपत्ति और काले धन का मामला भी बन सकता है. इन दस्तावेजों की अहम जांच की जा रही है औऱ उसके बाद अन्य मुकदमों के साथ-साथ ईडी भी कल्कि और उनके सहयोगियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकता है. इस मामले मे दक्षिण भारत की अनेक अहम और प्रसिद्द हस्तियां भी फंस गई है. आयकर विभाग जल्द ही इस मामले में कल्कि उनके बेटे कृष्णा और सीईओ लोकेश दामाजी को पूछताछ के लिए बुलाने जा रहा है.

आय़कर विभाग ने कल्कि महाराज का पुराना इतिहास भी खंगालना शुरू कर दिया है औऱ इस बात की जांच की जा रही है कि किसी समय में एलआईसी का क्लर्क होने वाला विजय कुमार इतनी अकूत संपत्ति का मालिक कैसे बना.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Exit Poll 2019: आज महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरने के देवेंद्र फडणवीस के टॉप 5 फैक्टर

Poll Of Polls: हरियाणा- महाराष्ट्र में बीजेपी के सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फडणवीस और खट्टर फिर बैठेंगे कुर्सी पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget