एक्सप्लोरर

इजरायल ने गाजा में बरपाया कहर तो भारत ने जताई चिंता, कर दी ये बड़ी मांग

Israel Gaza War: इजरायल ने दावा किया है कि वह हमले की प्लानिंग कर रहे आतंकियों को निशाना बना रहा है. हमास का कहना है कि इजरायल ने बिना किसी उकसावे के हमले किए हैं.

Israel Gaza War: मिडिल ईस्ट में सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत के बीच इजरायल ने गाजा पर अब तक का सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक किया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा पर हुए ये हवाई हमले सिर्फ शुरुआत हैं और युद्ध विराम के लिए सभी बातचीत युद्ध के दौरान ही होगी. उन्होंने कहा कि इजरायल हमास से अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए और भी तेज हमला करेगा. इस बीच गाजा के हालातों पर भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

गाजा की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने गाजा की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "यह जरूरी है कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए. हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान करते हैं." इजरायली सेना के पिछले 24 घंटों के दौरान हमलों में हमास सरकार के सबसे बड़े नेता एस्साम दीब अब्दुल्ला अल-दलिस भी मारा गया है.

गाजा पर हुए हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल ने मंगलवार (18 मार्च 2025) को गाजा में अब तक सबसे बड़ा हमला किया है, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए. इस हमले के बाद हमास के प्रवक्ता ने अमेरिकी दूत के युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, "इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने फिर से हमले शुरू कर दिए. हमास इजरायल के साथ युद्ध विराम समझौते को जारी रखना चाहता था."

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी

इजरायल ने दावा किया है कि वह हमले की प्लानिंग कर रहे आतंकियों को निशाना बना रहा है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने चेतावनी दी है कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया तो गाजा में नरक के दरवाजे खोल देंगे. हमास का कहना है कि इजरायल ने बिना किसी उकसावे के हमले किए हैं.

ये भी पढ़ें : मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के लिए 200 करोड़ खर्च करेगी तेलंगाना सरकार, KTR बोले- 'ये लॉजिक क्या है, समझाएं राहुल गांधी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget