एक्सप्लोरर

International Yoga Day 2021: पीएम मोदी ने योग को बताया दुनिया के लिए 'उम्मीद की किरण'

International Yoga Day 2021: सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान योग को कोरोना महामारी के दौर में ‘‘उम्मीद की किरण’’ बताया. पीएम ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में योग आत्मबल का स्रोत बना है. उन्होंने कहा कि योग ने लोगों को स्वस्थ बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ और इस मुश्किल समय में आत्मबल का स्रोत बना रहा है. पीएम मोदी ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अब दुनिया को ‘एम-योग’ ऐप की शक्ति मिलने जा रही है, जिस पर सामान्य नियमों पर आधारित योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे. इससे ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ का लक्ष्य पूरा होगा.

महामारी के दौर में योग बना है उम्मीद की किरण

उन्होंने इस संदर्भ में कहा, ‘‘जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि यह योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो. आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है.’’ मोदी ने कहा, ‘‘ आज जब पूरा विश्व कोविड-19 वैश्विक महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है.’’

योग के प्रति दुनियाभर में उत्साह बढ़ा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्ष से दुनिया भर के देशों में और डेढ़ साल में भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हो, लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है. दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस कोई उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है. इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे,लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग के प्रति उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है.

मुश्किल दौर में योग आत्मबल का बड़ा माध्यम बना

उन्होंने कहा, ‘‘जब कोरोना वायरस के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था. हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना.’’ मोदी ने कहा कि योग हमें तनाव से शक्ति का और नकारात्मकता से रचनात्मकता का रास्ता दिखाता है.

योग ने लोगों को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

चिकित्सा विज्ञान जितना उपचार पर ध्यान केन्द्रित करता है, उतना व्यक्ति को ‘‘निरोगी बनाने’’ पर भी करता है और योग ने लोगों को स्वस्थ बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कई स्कूलों ने ऑनलाइन योग कक्षाएं शुरू कर दी हैं जिनमें प्राणायाम आदि कराए जा रहे हैं. इससे बच्चों को शारीरिक रूप से कोविड-19 का सामना करने में मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि योग जनता के स्वास्थ्य की देखभाल में निवारक एवं प्रेरक भूमिका निभाता रहेगा.

ये भी पढ़ें

Delhi Unlock-4: दिल्ली में आज से पाबंदियों में और ज्यादा छूट, खुल रहे हैं मार्केट काम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट और बार

Delhi Metro: मेट्रो के कंस्ट्रक्शन साइट पर कई और वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे, मजदूरों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
‘अंधाधुन’ से ‘जाने जान’ तक, बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग एंडिंग्स वाली फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
‘अंधाधुन’ से ‘जाने जान’ तक, बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग एंडिंग्स वाली फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

BJP State President: प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आज होगा खुालासा | UP News | ABP News
Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
‘अंधाधुन’ से ‘जाने जान’ तक, बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग एंडिंग्स वाली फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
‘अंधाधुन’ से ‘जाने जान’ तक, बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग एंडिंग्स वाली फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
'अखिलेश यादव आ रहे हैं', यूपी में बीजेपी के अध्यक्ष के नाम की चर्चा के बीच सपा का पोस्टर वायरल
'अखिलेश यादव आ रहे हैं', यूपी में बीजेपी के अध्यक्ष के नाम की चर्चा के बीच सपा का पोस्टर वायरल
CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र पढ़ लें ये जरूरी खबर
CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र पढ़ लें ये जरूरी खबर
प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही निकल जाए ट्रेन, क्या इस टिकट से कर सकते हैं दूसरी यात्रा?
प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही निकल जाए ट्रेन, क्या इस टिकट से कर सकते हैं दूसरी यात्रा?
Embed widget