एक्सप्लोरर

Delhi Metro: मेट्रो के कंस्ट्रक्शन साइट पर कई और वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे, मजदूरों को होगा फायदा

दिल्ली मेट्रो अपने मजदूरों के वैक्सीनेशन के लिए कई तरह के उपाय कर रही है. मजदूरों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है. साथ ही कई वैक्सीनेशन केंद्र खोले गए हैं, जहां वे वैक्सीन लगा सकेंगे. अब और ज्यादा संख्या में वैक्सीनेशन केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है ताकि मजदूरों को नजदीक में ही वैक्सीन मिल सके. 

दिल्ली मेट्रो अपने प्रोजेक्ट साइट पर मजदूरों के लिए कई और वैक्सीनेशन सेंटर बनाएगा ताकि मजदूरों को नजदीक में ही वैक्सीन मिल सके. रविवार को मेट्रो के अधिकारी ने बताया कि मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के लिए और अधिक वैक्सीनेशन केंद्र बनाए जाएंगे. इससे पहले से ही DMRC अपने विभिन्न मेट्रो कंस्ट्रक्शन वाले साइटों पर वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है. मजदूरों को वैक्सीन के फायदे से जागरुक किया जा रहा है. DMRC ने अपने बयान में कहा है कि कई कंस्ट्रक्शन साइट पर पहले से ही वैक्सीनेशन सेंटर मौजूद है, जहां मजदूरों को विशेष तौर पर वैक्सीन लगाए जा रहे हैं. अब इन सेंटरों की संख्या में वृद्धि की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा वर्कर को जल्द वैक्सीन लग सके. 

कई बाधाओं के बावजूद निर्माण कार्य जारी
दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, कोविड महामारी की दूसरी लहर में कई बाधाएं सामने आईं, इसके बावजूद दिल्ली मेट्रो ने फेज 5 कॉरीडोर का निर्माण कार्य लगातार जारी रखा. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करके एक मिसाल कायम की है. दिल्ली मेट्रो वर्तमान में फेज चार के विस्तार के लिए 65 किलोमीटर के नए कॉरिडोर पर काम कर रहा है. इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि कोविड का असर अभी भी कायम है, इसलिए इसी के तहत इसकी समीक्षा कर समय पर प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में कई उपायों को अपनाया जा रहा है. 

कंस्ट्रक्शन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की 
डीएमआरसी ने कहा है कि कोविड महामारी आ जाने के बाद सरकार द्वारा निर्देशित सभी कोविड प्रोटोकॉल का कंस्ट्रक्शन साइट पर पालन किया जाता है. पाबंदियों पर ढील देने के बाद कंस्ट्रक्शन कार्य में तेजी आई है. उम्मीद है प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य नियत समय पर पूरा कर लिया जाएगा. DMRC ने इस महीने 500 मीटर वाली एक सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. इसी टनल के साथ 2.8 किलोमीटर का ट्वीन टनल बनाया जा रहा है. डीएमआऱसी इन सुरंगों का 50 प्रतिशत कास्टिंग का काम भी पूरा कर चुका है. उम्मीद है कि इसकी पहली सुरंग इसी साल सितंबर में बनकर तैयार हो जाएगी. पिछले महीने डीएमआरसी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली जब मुकरबा चौक पर फेज चार का पहला T-girder का काम पूरा कर लिया. इसके साथ ही मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी पूरे जोर-शोर से चल रहा है. 

ये भी पढ़ें 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें

मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट का मामला, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया सपा नेता उम्मेद पहलवान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget