एक्सप्लोरर

Delhi Unlock-4: दिल्ली में आज से पाबंदियों में और ज्यादा छूट, खुल रहे हैं मार्केट काम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट और बार

दिल्ली में आज से अनलॉक पार्ट-4 शुरू हो रहा है, जिसके तहत कई चीजों में रियायत दी गई है. आज से पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब खोलने की इजाजत है. साथ ही मार्केट, मार्केट काम्प्लेक्स, मॉल, रेस्टोरेंट और बार भी खुलेंगे.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज से पाबंदियों में और ज्यादा छूट मिल रही है. कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी के बीच आज से 50 फीसदी बैठने की क्षमता से शहर में रेस्तरां और बार खुलने जा रहे हैं. अनलॉक के चौथे चरण के तहत सार्वजनिक पार्कों, गार्डन को भी फिर से खोलने की अनुमति है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि जो लोग इन स्थानों पर जाते हैं वे कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें, मास्क पहने व सामाजिक बनाए रखें.

राजधानी में अब रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुलेंगे. जबकि अभी सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खोलने की इजाजत थी. बार खोलने की समय सीमा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक तय की गयी है. ये आदेश 28 जून सुबह 5 बजे तक लागू है.

इसके अलावा सरकारी दफ्तर में ग्रेड-1 ऑफिसर 100% क्षमता से काम करते रहेंगे और बाकी स्टाफ 50% ऑफिस में और 50% वर्क फ्रॉम होम के लिए अनलॉक-3 के तहत ही काम करेंगे. प्राइवेट दफ्तरों 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगे. सभी स्टैंड अलोन शॉप, नेबरहुड शॉप, रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स की दुकानें बिना ऑड इवन नियम के सभी दिनों पर खुलती रहेंगी. हालांकि गैर जरूरी सामान/ सेवाओं से संबंधित दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक है. दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ चलती रहेंगी. वहीं स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, कोचिंग, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट अभी बंद रहेंगे. सभी समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, सांस्कृतिक, त्योहारों से सम्बंधित आयोजनों पर पाबंदी होगी. स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, स्पा, जिम सेंटर बंद रहेंगे.

कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य
मार्केट ट्रेड एसोसिएशन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) भी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि बाजारों, मॉल, सार्वजनिक पार्क, आवासीय कॉलोनियों आदि में कोविड के दिशानिदेशों का पालन किया जा रहा है. यह देखा गया है कि कोविड मरीजों की संख्या और पॉजिटिविटी दर में काफी गिरावट आई है. 

अप्रैल-मई के दौरान कोविड के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण डेढ़ महीने से ज्यादा सख्त लॉकडाउन के बाद दिल्ली ने पिछले चार हफ्तों से चरणबद्ध अनलॉकिंग जारी रखी है. डीडीएमए ने जिलाधिकारियों, दिल्ली पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोविड के उचित व्यवहार, जिसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, सार्वजनिक स्थानों, व्यावसायिक स्थानों, बाजारों में स्वच्छता बनाए रखना शामिल है, उनकी नियमित निगरानी की जाए.

ये भी पढ़ें-
आज से देशभर में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन

UP: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा सीएम पर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक पर चलेगा मुकदमा, NIA कोर्ट का आदेश
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक पर चलेगा मुकदमा, NIA कोर्ट का आदेश
अरुणाचल में बांध के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल, NHPC ऑफिस-थाना फूंका
अरुणाचल में बांध के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल, NHPC ऑफिस-थाना फूंका
तमिलनाडु CM विजय की मोदी सरकार ने की तारीफ, ये बड़ा फैसला बना वजह
तमिलनाडु CM विजय की मोदी सरकार ने की तारीफ, ये बड़ा फैसला बना वजह

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget