एक्सप्लोरर

दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम भारत में, फिर भी ISIS नहीं जमा सका पैर: राजनाथ

नई दिल्ली: मोदी सरकार के 3 साल पूरा होने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम भारत में है, लेकिन यहां ISIS पैर जमाने में नाकाम रहा है. इसके साथ ही राजनाथ ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से होने वाली घुसपैठ के मामलों में 45 फीसदी की कमी आई है. मोदी राज में नक्सली हमलों में भी 25 फीसदी की कमी आई.

नक्सली हमलों में 25 फीसदी की कमी

गृह मंत्रालय के कामों को गिनाते हुए राजनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार में देश में सुरक्षा हालात बेहतर हुए हैं. हिजबुल के आतंकियों को फांसी की सजा दी गई. राजनाथ ने कहा कि मोदी सरकार में 90 से ज्यादा आतंकी पकड़े गए. उन्होंने बताया कि इस दौरान नक्सली घटनाओं में भी 25 फीसदी की भी कमी आई है.

ISIS को नहीं मिला भारत में पैर पसारने का मौका

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने मंत्रालय के कामों की जानकारी दी. राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी भारत में है फिर भी आईएसआईएस देश में पैर नहीं जमा सका. मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर सिंह अपने मंत्रालय का रिपोर्ट कार्ड दे रहे थे.

इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूरी जिम्मेदारी से देश को सुरक्षा मुहैया करवाने की पूरी-पूरी कोशिश की.’’ उन्होंने बताया कि देशभर से आईएसआईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आतंकी संगठनों की सूची में आईएसआईएस और अंसार उल अम्माह को शामिल किया गया है.

नक्सली हमलों में होने वाली मौतों में 42 फीसदी की कमी

सिंह के मुताबिक साल 2011-2014 तक यूपीए सरकार के कार्यकाल के मुकाबले साल 2014 से 2017 तक नक्सली हमलों में 25 फीसदी की कमी आई है. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के अंतिम तीन सालों की तुलना में एनडीए सरकार के तीन सालों में नक्सली हमलों में होने वाली मौतों में 42 फीसदी की कमी देखी गई है.

गृहमंत्री ने कहा कि पिछले साल सितंबर माह में नियंत्रण रेखा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद के छह महीनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों में बीते साल इसी अवधि की तुलना में 45 फीसदी की कमी आई है. राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करेगी और जम्मू-कश्मीर में शांति सुनिश्चित करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget