एक्सप्लोरर

भारत-यूएस के बीच युद्धभ्यास, राजस्थान के थार रेगिस्तान में दोनों देशों ने बनाई रणनीति

दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच ये युद्धभ्यास, जम्मू कश्मीर के डोगरा राज्य के कमांडर, जनरल जोरावर सिंह के नाम पर रखी गई है जिन्होनें 19वीं सदी में पहली बार चीन पर आक्रमण कर अपनी पताका फहराई थी.

नई दिल्लीः आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है और इसे कीमत पर खत्म करना है. यही वजह है कि युद्धभ्यास जैसी एक्सरसाइज भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच बेहद जरूरी हैं. ये कहना है अमेरिकी सेना को, जो इनदिनों राजस्थान के थार रेगिस्तान में भारतीय सेना के साथ साझा युद्धभ्यास कर रही है. भारत और अमेरिका के साझा 'युद्धभ्यास' में एबीपी न्यूज की मुलाकात हुई मेजर समीर पुरी से. भारतीय मूल के मेजर पुरी, अमेरिकी सेना की सिगनल कोर के अधिकारी हैं और उन्हें साइबर एक्सपर्ट माना जाता है. 1999 तक दिल्ली में पले बढ़े मेजर सूरी अमेरिकी सेना की 1-2 एसबीसीटी ब्रिगेड के इंफोर्मेशन ऑफिसर हैं. मेजर पुरी मानते हैं की अमेरिका की चुनौतियों अलग हैं और भारत की अलग हैं. लेकिन इस एक्सरसाइज के जरिए एक दूसरे से दोनों देशों की सेनाओं ने बहुत कुछ सीखा है‌.

मेजर समीर पुरी शुद्ध हिंदी में बात करते हैं और नमस्कार से सभी का अभिवादन करते हैं. उनके मुताबिकं भारतीय‌ सेना सिर्फ अपनी धरती पर आतंकवाद से लड़ती है, और अमेरिका बाहर लड़ती है. लेकिन, क्योंकि दोनों देश बड़े लोकतांत्रिक देश है, दोनों देशों में लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश रहती है. इससे पूरी दुनिया में शांति बनी रहेगी.

मेजर पुरी के मुताबिक, दोनों देशों की सेनाओं के स्टाफ-प्रोसेस अलग अलग हैं. लेकिन इस तरह की एक्सरसाइज से एक दूसरे के मिलिट्री प्रोसेस को सीख सकेंगे. मेजर पुरी के मुताबिक, आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है, और इसको खत्म करना चाहिए. इस तरह की एक्सरसाइज को हमें और बड़ा कर देना चाहिए‌ ताकि स्टाफ फंक्शन को और बढ़ा सकें

अमेरिकी सेना की मेडिकल ऑफिसर, कैप्टन ब्राउन के मुताबिक, युद्धभ्यास के दौरान इस बात पर खासा ध्यान दिया गया कि बैटलफील्ड यानि युद्ध के मैदान में सैनिकों की जान कैसे बचानी हैं.‌ मेजर ब्राउन जो पहली बार भारत आई हैं, कहती हैं कि भारतीय‌ सेना ने हमें खुले दिल से स्वागत किया.

युद्धभ्यास के दौरान सिर्फ फील्ड में ही ट्रेनिंग नहीं हुई है. बल्कि फील्ड में ट्रेनिंग से पहले दोनों देशों के सैन्य अफसर कमांड पोस्ट एक्सरसाइज करते हैं. इसके तहत ऑपरेशन कैसे करना है उसकी प्लानिंग होती है.

चीन ने जारी किया गलवान घाटी हिंसा का वीडियो, भारतीय सैनिकों को ठहराया जिम्मेदार 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों संग झूमे संबित पात्रा, पुरी के आंगनवाड़ी केंद्र में दिखा 'सेवा संकल्प अभियान' का अनोखा रंग
बच्चों संग झूमे संबित पात्रा, पुरी के आंगनवाड़ी केंद्र में दिखा 'सेवा संकल्प अभियान' का अनोखा रंग
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
Embed widget