एक्सप्लोरर

चीन ने जारी किया गलवान घाटी हिंसा का वीडियो, भारतीय सैनिकों को ठहराया जिम्मेदार

गलवान घाटी की हिंसा में भारतीय‌ सेना के कुल 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे. उनमें से छह को वीरता मेडल से नवाजा गया था- कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र और पांच अन्य सैनिकों (चार मरणोपरांत) को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था.

नई दिल्लीः भारत और चीन के दसवें दौर के कमांडर स्तर की बातचीत से पहले चीनी मीडिया ने गलवान घाटी की हिंसा के दो-तीन वीडियो जारी किए हैं. इन वीडियो के माध्यम से चीन ने ये दिखाने की कोशिश की है कि गलवान घाटी की हिंसा के लिए चीनी सेना नहीं भारतीय सैनिक जिम्मेदार हैं. इन वीडियो के जरिए चीन ने दिखाने की कोशिश है कि गलवान घाटी की हिंसा, भारतीय सेना द्वारा गलवान नदी पर अस्थायी पुल बनाने को लेकर हुई थी. पहली बार इन वीडियो में रात के समय दोनों देशों के सैनिकों को लड़ते हुए देखा जा सकता है.

हालांकि, भारतीय सेना की तरफ से इन वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. चीनी मीडिया ने ये वीडियो ऐसे समय पर जारी किए हैं जब शुक्रवार को ही चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) ने अपने घायल हुए एक सीनियर कर्नल (ब्रिगेडियर) को 'हीरो कर्नल' के खिताब से नवाजा है.

इस सीनियर कर्नल, कयो फेबाओ को भी गलवान घाटी की हिंसा में भारतीय‌ सैनिकों से कहासुनी करते हुए दिखाया गया है. हालांकिं सीनियर कर्नल के गलवान घाटी में हुई हिंसा के दौरान मौजूद रहने का कोई साक्ष्य नहीं है. कयो फेबाओ, करीब दो साल पहले भी पूर्वी लद्दाख के एक वीडियो में दिखाया दिया था. इस वीडियो में वो एक ट्रांसलेटर की मदद से आईटीबीपी के एक अफसर से लड़ता दिख रहा है.

चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर से माना है कि गलवान घाटी की हिंसा में उसके 04 सैनिक मारे गए थे और एक सैनिक घायल हुआ था. चीन की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) ने शुक्रवार को इन सभी सैनिकों को बहादुरी पदक से नवाजा. हालांकि, भारत और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया एजेंसियों का मानना है कि इस हिंसा में चीन के 45 सैनिक मारे गए थे.

पैंगोंग लेक से पूरी हुई सैनिकों की वापसी, अब लद्दाख के 3 जगहों पर 'डिसइंगेजमेंट' को लेकर कल भारत-चीन की बैठक 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget