एक्सप्लोरर

इंडिगो की यात्रियों को नई सौगात, मदुरै से अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 13 जून से शुरू

Indigo Flight Service Madurai to Abu Dhabi: भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो मदुरै से अबू धाबी के पहले भुवनेश्वर और विशाखापट्टनम से अबू धाबी के लिए उड़ानों की घोषणा की थी.

Indigo New Flight Service: भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार (20 मई, 2025) को घोषणा की कि 13 जून, 2025 से तमिलनाडु के सांस्कृतिक नगरी मदुरै से अबू धाबी के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी. यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (ट्राई-वीकली) चलेगी. इस नई सेवा के साथ मदुरै, अबू धाबी से सीधे जुड़ने वाला भारत का 16वां शहर बन जाएगा.

यह सेवा न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुगम और सुलभ बनाएगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों, कपड़ा उद्योग और अन्य वस्तुओं के निर्यात में भी मददगार साबित होगी. इससे छोटे शहरों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है.

मदुरै से पहले भुवनेश्वर और विशाखापट्टनम से अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की घोषणा

इंडिगो ने हाल ही में भुवनेश्वर और विशाखापट्टनम से अबू धाबी के लिए सीधी उड़ानों की घोषणा की थी. अब मदुरै को जोड़ना इस कड़ी में अगला बड़ा कदम है. इंडिगो के अनुसार, सीधी उड़ान से यात्रा का समय कम होगा, यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे व्यवसायियों, छात्रों और परिवारों को अधिक सुविधा मिलेगी.

मदुरै – परंपरा और प्रगति का संगम

मदुरै भारत का एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है, जिसे “पूर्व का एथेंस” भी कहा जाता है. यह शहर मीनाक्षी अम्मन मंदिर के लिए विश्व प्रसिद्ध है. इसके साथ ही यह कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है.

अबू धाबी – परंपरा और आधुनिकता का मेल

अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी, अपनी भव्य मस्जिदों, संग्रहालयों और आधुनिक इमारतों के लिए जाना जाता है. यह शहर ऊर्जा, पर्यटन, एविएशन और तकनीक के क्षेत्र में प्रमुख केंद्र बन चुका है.

इंडिगो अब भारत के 20 शहरों से यूएई के पांच गंतव्यों के लिए 280 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है, जिससे यह एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी में भी अग्रणी बनी हुई है. इस नई फ्लाइट सेवा से न केवल मदुरै और आसपास के यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget