एक्सप्लोरर

Railway Update: आज रेलवे ने कुल 159 ट्रेनों को किया रद्द, 14 रिशेडयूल! जानिए इसका कारण

IRCTC Cancelled Trains Today List: आज 2 अगस्त 2022 को रेलवे ने कुल ट्रेनों को 159 ट्रेनों को रद्द करने के फैसला किया है और 22 ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट किया है.

Train Cancelled List of 2 August 2022: अगर आप आज (2 अगस्त 2022) कहीं यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है. रेलवे ने आज के दिन कुल 159 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है. इसके साथ ही 12 ट्रेनों को रिशेडयूल और कुल 22 ट्रेनों को आज डायवर्ट करने का फैसला किया गया है.

ऐसे में अगर आपका किसी ट्रेन से रिजर्वेशन हैं तो कैंसिल (Cancel Train List), रिशेडयूल (Reschedule Train List) और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट (Divert Train List)  को जरूर चेक कर लें. ऐसा करने से आपको रेलवे स्टेशन जाकर वापस लौटकर आने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा. हम आपको आज की कुछ कैंसिल ट्रेनों की जानकारी दे रहे हैं-

ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और रिशेडयूल करने के पीछे का कारण
देश के कई हिस्सों इस समय मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है. ऐसे में कई जगह पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. इस कारण या तो ट्रेनों को कैंसिल करने पड़ रहा है या उसे रूट या टाइमिंग में बदलाव करना पड़ रहा है. इसके साथ ही कई बार ट्रेनों को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भी रद्द करना पड़ता है. इसके साथ ही समय-समय पर रेल की पटरियों की देखभाल  भी बहुत जरूरी है. इस कारण भी ट्रेनों को कई बार कैंसिल करना पड़ता है. ऐसे में ट्रेनों की कैंसिल लिस्ट को चेक करके ही रेलवे स्टेशन के लिए निकलना समझदारी है.

NTES हर दिन जारी करता है रद्द ट्रेनों की लिस्ट
नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) मिलकर हर दिन कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट रिलीज करता है. ऐसे में इस लिस्ट को जरूर चेक करें. इस लिस्ट को देखने के लिए सबसे पहले NTES की ऑफिशियल वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर क्लिक करें. आगे दाहिने साइड पर Exceptional Trains के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद रिशेडयूल, कैंसिल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें.

आज की इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल और रिशेडयूल
आज के कैंसिल ट्रेनों में ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस (01811/01812), बिना-ललितपुर (01820), नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (02570), रामपुर-अजीमगंज (03087), बोकारो स्टील-आसनसोल (03592/03591), दिल्ली-टूंडला (04184) समेत कुल 159 ट्रेनें को कैंसिल किया गया है. वहीं रिशेडयूल ट्रेनों में नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस (12398), नई दिल्ली-दरभंगा (12566), जोधपुर-जम्मू तवी (19225), मदुरई-रामेश्वरम (06653/06652), नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12274) समेत कुल 14 ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल हैं. आज कुल 22 ट्रेनों को डायवर्ट किया है. बता दें कि डायवर्ट ट्रेनों में मेल (Mail) ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेनें (Express Train) और राजधानी और कई प्रीमियम ट्रेनें शामिल है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: 100 डॉलर के नीचे फिसला कच्चा तेल, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहत मिली या नहीं-जानें

Vande Bharat Train: 15 अगस्‍त तक ट्रैक पर दौड़ेगी तीसरी वंदेभारत ट्रेन, देखें क्या है प्‍लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget