एक्सप्लोरर

Indian Pilots: क्या भारतीय पायलट पियक्कड़ हैं? एयरलाइंस में बढ़ रहे हैं शराब की लत के केस

Indian Pilot's Alcohol Drinking: भारतीय एयरलाइंस में पायलटों के शराब पीने के केस बढ़ रहे हैं. लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने इस बात का खुलासा किया है.

Indian Pilot's Alcohol Drinking Problem: भारतीय एयरलाइंस के पायलट (Pilot) नशे की गिरफ्त में हैं. इस बात का खुलासा गुरुवार को लोकसभा में हुआ. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (Minister Of Civil Aviation) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते छह महीने में 68 एयरलाइंस चालक दल के सदस्य उड़ान से पहले किए जाने वाले सांस लेने वाले परीक्षण में फेल रहे हैं. टेस्ट में फेल होने वालों में एक दर्जन से अधिक पायलट भी शामिल हैं.

पायलटों में शराब की लत का खुलासा

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को लोकसभा को भारतीय एयरलाइंस के पायलटों के नशे की लत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत में विभिन्न एयरलाइनों के 14 पायलट और 54 चालक दल के सदस्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट (Breath Analyzer Alcohol Test) में फेल रहे. पायलट और चालक दल के नशे की लत का ये आंकड़ा इस साल के शुरुआती छह महीनों का ही है. इनमें से डीजीसीए (DGCA) ने दो पायलट और दो केबिन क्रू मेंबर्स को दूसरी बार शराब के नशे में पकड़े जाने की वजह से तीन साल के लिए सस्पेंड कर दिया. उधर दूसरी तरफ जिन पायलट के शरीर में टेस्ट में बहुत अधिक शराब पाई गई थी. उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित किया गया. उनकी सजा में यह रियायत इसलिए की गई कि यह उनका पहला अपराध था.

क्या भारतीय पायलट पियक्कड़ हैं

गौरतलब है कि एयरलाइंस में नशे में धुत पायलट और चालक दल के सदस्य कोई नई समस्या नहीं हैं. इससे पहले भी पायलट्स के शराब के नशे में होने के मामले सामने आए हैं. संसद में एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सिंधिया ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में  60 पायलटों और 150 केबिन क्रू सदस्यों ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल हो गए थे. साल 2016 में संसद में बताया था कि 2016 में जनवरी 1 से लेकर 31 अक्तूबर के बीच 38 पायलट और 113 कैबिन क्रू जहाज़ उड़ने से पहले होने वाले शराब के टेस्ट में फ़ेल हुए थे. ये आंकड़े इसलिए चौंका सकते हैं क्योंकि साल 2015 में भी 40 पायलट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फ़ेल हुए थे. साल  2014 में शराब के टेस्ट में फेल होने वाले विमान चालक दल का ये आंकड़ा 20 के करीब रहा था.

शराब पीने में हिस्ट्री शीटर्स भी हैं पायलट

भारत में पिछले कुछ वर्षों में एयरलाइन क्रू और ग्राउंड स्टाफ के ड्यूटी के दौरान नशे में होने की घटनाओं में इजाफा हुआ है. साल  2015 और 2018 के बीच, 171 पायलटों को उनकी उड़ानों के निर्धारित टेक-ऑफ से पहले भारत और विदेशों में हवाई अड्डों पर नशे में पकड़ा गया था. इसमें अकेले दिल्ली एयरपोर्ट पर 57 केस पकड़े गए थे. ये केवल पायलट और केबिन क्रू सदस्य ही नहीं हैं, जो रोजाना शराब पी रहे हैं. इस साल की शुरुआत में जनवरी से लेकर फरवरी में 12 ग्राउंड क्रू स्टाफ को ड्यूटी के दौरान नशे में पकड़ा गया था. इनमें एयरपोर्ट के ड्राइवर, अग्निशामक और विमान रखरखाव कर्मी शामिल थे. 

क्या हैं डीजीसीए के नियम

डीजीसीए (DGCA) के नियमों में कहा गया है कि शराब के सेवन और उड़ान के प्रस्थान समय के बीच कम से कम 12 घंटे का अंतर होना चाहिए. नियमों के मुताबिक कॉकपिट (Cockpit) और केबिन क्रू (Cabin Crew) दोनों में से 50 फीसदी का दैनिक आधार पर उड़ान से पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट (Breath Analyzer Alcohol Test) किया जाता है. टेस्ट में फेल होने पर पहली बार तीन महीने का निलंबन और दूसरे बार अपराध के लिए तीन साल का निलंबन है. वहीं तीसरे बार के अपराध के लिए लाइसेंस रद्द करने की सजा है.

ये भी पढ़ें:

विमानों की लगातार हो रही इमरजेंसी लैंडिग पर DGCA ने दिया जवाब, बताया ये है असली कारण

DGCA Notice: DGCA ने SpiceJet को दिया कारण बताओ नोटिस, 18 दिनों में 8 विमानों में आई है ख़राबी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget