एक्सप्लोरर

Coronavirus के चलते नौसेना की मल्टीनेशनल एक्सरसाइज 'मिलन 2020' रद्द

चीन से फैले कोरोना वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है. इसको देखते हुए नौसेना की मल्टीनेशनल एक्सरसाइज 'मिलन 2020' को फिलहाल रद्द करने का फैसला लिया गया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते 19 मार्च से आंध्रा प्रदेश के विशाखापट्टनम में शुरू होने वाली भारतीय नौसेना की मल्टीनेशनल एक्सरसाइज 'मिलन 2020' को रद्द कर दिया गया है. इस एक्सरसाइज में दुनियाभर के 40 से भी ज्यादा देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेने जा रही थीं. नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक कोरोना वायर‌स के चलते मिलन युद्धभ्यास को एतिहायत के तौर फिलहाल टाल दिया गया है. एक्सरसाइज की नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा.

पहली बार विशाखापट्टनम में होना था युद्धभ्यास

बता दें कि भारतीय नौसेना द्वारा दो साल में एक बार आयोजित होने वाली मिलन एक्सरसाइज पहली बार 'सिटी ऑफ डेस्टनी' के नाम से विख्यात विशाखापट्टनम (वाइज़ैग) में होने जा रही थी. 1995 में शुरू हई ये एक्सरसाइज अभी तक अंडमान निकोबार में होती आई थी.

थीम वीडियो किया था जारी

हाल ही में भारतीय नौसेना ने मिलन एक्सरसाइज का थीम-वीडियो भी जारी किया था. करीब 2.50 मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया था कि किस तरह से मित्र-देशों की नौसेनाएं समंदर में सहयोग और तालमेल करती हैं. खास बात ये है कि मिलन एक्सरसाइज के लिए भारत में अमेरिका, रूस और ईरान सहित कुल 41 देश हिस्सा ले रहे थे जिनकी आपसी दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है.

अमेरिका और ईरान एक साथ करते युद्धभ्यास

'मिलन 2020' एक्सरसाइज मित्र-देशों की नौसेनाओं के ऑपरेशनल-कमांडर्स को एक साथ आपसी हितों पर चर्चा करने का मौका देने वाली थी. इस युद्धभ्यास का उद्देश्य प्रोफेशनल-इंटरैक्शन था और हिस्सा लेने वाली नौसेनाएं एक दूसरे की ताकत से रूबरू होने वाली थीं. हाल ही में मिडिल ईस्ट में हुए तनाव के बाद ये पहला मौका होता कि अमेरिका और ईरान की नौसेनाएं एक साथ युद्धभ्यास करती दिखाई देतीं.

मिलन-एक्सरसाइज का थीम, 'सिनर्जी अक्रॉस द सीज'

भारतीय नौसेना ने चीन को इस एक्सरसाइज के लिए न्यौता नहीं भेजा था, लेकिन अब चीन सहित कोरोना वायरस का प्रकोप दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान तक फैल चुका है. भारत में भी कोरोना वायरस के कई केस सामने आ चुके हैं. ऐसे में एतिहायतन मिलन एक्सरसाइज को अनिश्चितकालीन के लिए टाल दिया गया है. भारत ने मिलन एक्सरसाइज के लिए यूएई, मिस्र, कतर, ईरान और इजरायल सहित अफ्रीकी देश सोमालिया, जिबूती, इरीट्रिया और मोजंबिक को भी न्योता भेजा था.

ये भी पढ़ें

क्या पालतू जानवर से फैलता है Coronavirus, जानें 10 सच और झूठ Coronavirus: बाबा रामदेव ने सुझाए सतर्कता के उपाय, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिए 3 Tips
नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी

वीडियोज

दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget